अगर हम आपसे पूछे कि क्या आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आप सोचेंगे कि भला ये कैसा सवाल हुआ, हम सभी सेहतमंद तो रहना ही चाहते हैं। बेशक, यह बात सही है। लेकिन, क्या हम सेहतमंद रहने की कोशिश करते हैं। देखिए, जिस तरह बिना मेहनत के आप एग्जाम में अच्छे मार्क्स नहीं ला सकते हैं। उसी तरह, अगर आप अपने शरीर को हेल्दी रहने के लिए कोशिश नहीं कर रहे हैं, तो जाहिर सी बात है कि बीमारियां आपको घेर लेंगी। नॉर्मल रूटीन में की गई छोटी-छोटी गलतियां, हमारी सेहत पर बुरा असर डालती हैं। वहीं, अगर हम हेल्दी आदतों को अपनाएं, तो सेहतमंद रहने में मदद मिल सकती है। खान-पान से लेकर सोने-जागने के समय तक, कई ऐसी हैबिट्स हैं, जो हेल्दी रहने में मदद कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें फॉलो करके आप सेहतमंद रह सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन सिमरन कौर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
खाने के तुरंत बाद न लेटें
अक्सर खाना खाने के बाद हमें सुस्ती आ जाती है और हम एक छोटी सी झपकी ले लेते हैं। लेकिन, इसका असर, हमारे डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म पर होता है। इसकी वजह से गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं, इसका असर आपकी ओवरऑल हेल्थ और वजन पर भी होता है। इसलिए, खाने के बाद कम से कम 1000 कदम जरूर चलें।
सुबह के वक्त ज्यादा पानी पिएं
सुबह के वक्त पानी पीने से सेहत दुरुस्त रहती है, इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और शरीर हाइड्रेट रहता है। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस भी बना रहता है। अगर आप शाम के बाद ज्यादा पानी पिएंगी, तो इससे रात को बार-बार यूरिन पास करने की वजह से नींद आने में मुश्किल होगी। इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि आपको रात को पानी नहीं पीना है। लेकिन, सुबह के समय आप ज्यादा पानी पिएं।
7 बजे के बाद भारी खाना न खाएं
7 बजे के बाद अगर आप भारी खाना खाती हैं, तो इसे पचाने में शरीर को मुश्किल होती है। ऐसे में भारी खाना 7 बजे से पहले खाएं और हो सके और इसके बाद अगली सुबह ब्रेकफास्ट करें और 12 घंटे का गैप रखें।
जल्दी सोएं और जल्दी जागे
यह बहुत ही बेसिक सी हैबिट है। लेकिन, इसका हमारी सेहत पर काफी असर होता है। बचपन में अक्सर मम्मी-पापा भी हमें इस बात को लेकर समझाते थे और यह पूरी तरह से सच भी है। दरअसल, हमारा शरीर इससे सही रिदम में रहता है और ठीक ढंग से फंक्शन कर पाता है। इससे ब्रेन भी सही तरह से काम करता है।
यह भी पढ़ें- महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं हैं ये सुपरफूड्स, रोजाना करें डाइट में शामिल
सेहत दुरुस्त रखने के लिए, आज से ही इन कामों को रूटीन का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों