herzindagi
image

सर्दियों की शुरुआत से ही डाइट में शामिल करें ये आयुर्वेदिक हर्ब्स, मौसमी बीमारियों से होगा बचाव

मौसम बदलने पर सर्दी-खांसी और जुकाम समेत कई बीमारियों का खतरा बना रहता है। इससे बचने के लिए, इम्यूनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। सीजनल इंफेक्शन्स से बचने में कई आयुर्वेदिक हर्ब्स मदद कर सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-10-22, 17:21 IST

सर्दी के मौसम की बस शुरुआत हो चुकी है। हल्की सर्दी के साथ, मौसम बदलने लगता है और बदलते मौसम के बीच, बीमारियां दस्तक देने लगी हैं। सर्दी के आने के साथ ही, खांसी-जुकाम और बुखार जैसी बीमारियां परेशान करने लगती हैं। खासकर, जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें सीजनल इंफेक्शन्स अधिक परेशान करते हैं। ऐसे में डाइट में कुछ खास बदलाव जरूरी होते हैं। बदलते मौसम के बीच, इम्यूनिटी को मजूबत बनाने के लिए, डाइट में कई आयुर्वेदिक हर्ब्स को शामिल करना चाहिए। ये हर्ब्स औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और मौसमी बीमारियों से बचने में मदद करते हैं। यहां हम आपको ऐसे ही 3 हर्ब्स के बारे में बता रहे हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।

गिलोय

giloy for cough
गिलोय औषधीय गुणों से भरपूर है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- बायोटिक, एंटी-एजिंग, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल, एंटी-डायबिटिक और एंटी-कैंसर गुण होते हैं। इसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। यह वायरल फीवर, कफ और कोल्ड को दूर करने में सहायक है। गिलोय का काढ़ा, सीने में जमा बलगम को बाहर निकाल सकता है। गिलोय में तुलसी, काली मिर्च और अदरक डालकर, आप कफ को दूर करने के लिए काढ़ा बना सकती हैं। सर्दी की शुरुआत के साथ ही आप गिलोय को डाइट का हिस्सा बनाएं। आप इसका जूस पी सकती हैं, गिलोय का पाउडर या जूस भी ले सकती हैं।

तुलसी

तुलसी को आयुर्वेद में गुणों की खान माना गया है। तुलसी कई मौसमी बीमारियों और इंफेक्शन्स को दूर करने में मदद कर सकती है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह इम्यूनिटी को मजबूत करती है। सर्दी-जुकाम और बुखार को दूर करने में भी यह बेहद फायदेमंद है। यह पत्तियां डाइजेशन के लिए भी अच्छी होती हैं। तुलसी का काढ़ा या इसकी पत्तियों को खाली पेट गुनगुने पानी के साथ लेना फायदा पहुंचा सकता है।

यह भी पढ़ें- आयुर्वेद में गिलोय को माना जाता है अमृत, यह है खाने का सही तरीका

यह विडियो भी देखें

अदरक

ginger juice beneftis
अदरक का इस्तेमाल हमारे घरों में जरूर होता है। इसका इस्तेमाल चाय बनाने और खाने की कई चीजों में भी किया जाता है। लेकिन, साथ ही यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। अदरक का काढ़ा या अदरक को शहद और काली मिर्च के साथ लेना, गले से जुड़ी दिक्कतों को दूर कर सकता है। आप अदरक को काली मिर्च के साथ उबालकर भी पी सकती हैं।

 यह भी पढ़ें- सीने में जमे बलगम को निकाल फेकेगा गिलोय का यह काढ़ा, जानें फायदे और बनाने का तरीका

 

आयुर्वेद के अनुसार, मौसम बदलने के साथ, डाइट में बदलाव करना बहुत जरूरी है ताकि सेहत दुरुस्त रहे। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।