पीरियड्स के दिनों में होने वाली परेशानियों को अक्सर महिलाएं हल्के में ले लेती हैं। लेकिन, असल में पीरियड्स हमारे शरीर का रिपोर्ट कार्ड होते हैं। इन दिनों में कोई भी लड़की कैसा महसूस कर रही है, दर्द और फ्लो कैसा है, पीएमएस के लक्षण कैसे हैं या पीरियड साइकिल कितने दिन की है, ये सारी बातें महिलाओं की सेहत से जुड़ी कई जरूरी जानकारी देती हैं। पीरियड्स में ब्लीडिंग बहुत अधिक होना या बहुत कम होना दोनों ही सही नहीं है। कई लड़कियों को ऐसा लगता है कि पीरियड्स का सिर्फ 1-2 दिन के लिए आना या इन दिनों में ब्लीडिंग कम होना अच्छी बात है लेकिन एक्सपर्ट का कहना है कि यह सही नहीं है। पीरियड्स के दिनों में अगर आपको भी कम ब्लीडिंग होती है, तो यह हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई चीजों का संकेत हो सकती है। एक्सपर्ट के बताए ये 3 फू्ड्स, पीरियड्स को खुलकर आने में मदद करते हैं। इस बारे में डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट राधिका गोयल जानकारी दे रही हैं।
गाजर और चुकंदर का सलाद
- गाजर और चुकंदर का सलाद आयरन, विटामिन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है, पीरियड्स के दिनों में एनर्जी रहती है और थकान महसूस नहीं होती है।
- यह सलाद शरीर को डिटॉक्स करने, डाइजेशन को सुधारने और पीरियड्स के दिनों में होने वाले दर्द और ऐंठन को कम करने में भी मदद मिलती है।
- गाजर और चुकंदर का यह सलाद, हार्मोन्स को बैलेंस करने और पीरियड फ्लो को सुधारने में मदद करता है।
- यह सलाद पीरियड्स में होने वाली कब्ज को भी दूर करता है।
तिल और गुड़ के लड्डू
- तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है। ये शरीर को गर्म रखने में मदद करते हैं। पीरियड शुरू होने की तारीख से लगभग 10 दिन पहले इस लड्डू को लेना शुरू करें। इससे पीरियड्स खुलकर आएंगे और शरीर में ताकत भी बनी रहेगी।
- तिल और गुड़ के सेवन से पीरियड्स में खुलकर ब्लीडिंग होती है और दर्द को कम करने में भी मदद मिलती है।
- स्कैंटी पीरियड्स से परेशान महिलाओं के लिए यह रामबाण नुस्खा है। इससे इन दिनों में शरीर में होने वाली खून की कमी भी दूर होती है।
- यह लड्डू पीरियड साइकिल को रेगुलर करने और हार्मोन्स को बैलेंस करने का भी काम करता है।
यह भी पढ़ें-अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकती है शरीर में इस विटामिन की कमी
मेथी के बीजों की चाय
- मेथी के बीजों में एनाल्जेसिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। इनकी तासीर भी गर्म होती है।
- इन बीजों की चाय पीरियड्स को जल्दी लाने, फ्लो को सुधारने और पीरियड्स को नियमित बनाने में मदद करती है।
- इस चाय को पीने से हार्मोनल इंबैलेंस दूर होता है, इंसुलिन रेजिस्टेंस कम होता है और पीसीओएस के लक्षणों को कम करने में मदद करती है।
- यह चाय ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने और शरीर को डिटॉक्स करने का काम करती है।
यह भी पढ़ें- आपकी यह एक आदत पीरियड्स को कर सकती है डिले, ज्यादातर महिलाएं अनजाने में रोज करती हैं यह गलती
पीरियड्स में बहुत हैवी या बहुत कम ब्लीडिंग होना सही नहीं है। अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों