मानसून में हर दूसरे दिन खराब हो जाता है पाचन तो तुरंत बदल दें ये 3 आदतें, वरना पेट से जुड़ी दिक्कतें नहीं छोड़ेंगी पीछा

मानसून में हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम धीमे काम करता है। ऐसे में पाचन से जुड़ी दिक्कतें अक्सर परेशान करती हैं। लेकिन, क्या आपको पता है कि इस समय पर आपकी कुछ गलतियां पाचन को और खराब कर सकती हैं।
image

जब भी पाचन से जुड़ी दिक्कतें हमें परेशान करती हैं, हमारा ध्यान सिर्फ खाने-पीने की तरफ जाता है। डाइजेशन से जुड़ी परेशानियां होने पर इस बात पर गौर करते हैं कि हम क्या खा रहे हैं, कितना खा रहे हैं और किस समय खा रहे हैं। लेकिन, बता दें कि सिर्फ खान-पान का नहीं बल्कि हमारी डेली रूटीन की आदतों का असर भी पाचन पर होता है। खासकर, बात अगर बारिश के मौसम यानी मानसून की करें तो इस समय पर हमारी पाचन अग्नि यानी डाइजेस्टिव फायर धीमी हो जाती है और इसके लिए खाने को पचाना मुश्किल होता है। वहीं, इस मौसम में अक्सर लोग तला-भुना और बाहर का खाना ज्यादा खाते हैं, जो पाचन को खराब कर सकता है। इसलिए, आपने अक्सर मानसून में लोगों के मुंह से पाचन खराब होने की बात सुनी होगी। इस सब के साथ हमारी कुछ गलतियां भी डाइजेशन को बिगाड़ सकती हैं, इसलिए इनसे बचना चाहिए। इस बारे में डाइटिशियन नीतिका कोहली जानकारी दे रही हैं। उन्होंने आयुर्वेद में एमडी किया है और उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।

मानसून में डाइजेशन को खराब कर सकती हैं आपकी ये 3 गलतियां

  • एक्सपर्ट का कहना है कि आयु्र्वेद में ऐसा माना गया है कि मानसून में हमारी पाचन अग्नि दुर्बल यानी कमजोर हो जाती है और इसलिए इस समय पर लाइफस्टाइल से जुड़ी गलतियों के कारण आसानी से वात-पित्त और कफ यानी हमारी त्रिदोष इंबैलेंस हो सकते हैं।
  • इस समय पर आपको बहुत अधिक एक्सरसाइज करने से बचना चाहिए। इसका मतलब यह नहीं है कि आपको एक्सरसाइज नहीं करना है।
  • अपनी क्षमता की आधी एक्सरसाइज करें यानी कि जैसे ही पसीना आने लगे, एक्सरसाइज रोक दे। बहुत ज्यादा एक्सरसाइज भी मानसून में आपके पाचन को खराब कर सकती है।
  • एक्सपर्ट की मानें तो मानसून में आपको बहुत अधिक सूरज की रोशनी में रहने को भी अवॉइड करना चाहिए। यूं तो इस मौसम में धूप कम निकलती है और ज्यादातर बादल ही रहते हैं। लेकिन, कई बार जैसे ही धूप आती है, लोग अधिक समय धूप में रहने की कोशिश करते हैं। पर ऐसा न करें। इससे भी पाचन पर असर पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-क्या आप जानती हैं मानसून में बालों का झड़ना क्यों बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानिए इसके पीछे के कारण

gut healing drinks by dietitian

  • मानसून में फिजिकल इंटिमेसी का ज्यादा होना भी आपके पाचन को खराब कर सकता है। ये सभी चीजें बारिश के समय में शरीर में वायु बढ़ा सकती हैं और पाचन अग्नि को धीमा करती हैं। इसलिए, इन पर ध्यान देना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- मानसून में अनहेल्दी स्नैक्स की जगह डाइट में शामिल करें पिस्ता, मिलेंगे 5 बड़े फायदे

मानसून में पाचन को सही बनाए रखने के लिए इन गलतियों से बचें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP