गर्मियों में फॉलो करें ये 10 पीरियड हैक्स, इंफेक्शन से होगा बचाव और दर्द भी होगा कम

गर्मियों में पीरियड्स को मैनेज करना अधिक मुश्किल होता है। पीरियड्स के दिनों में हाइजीन को मेंटेन करने और दर्द को मैनेज करने में एक्सपर्ट के बताए ये टिप्स काम आ सकते हैं।
image

पीरियड्स के दिनों में इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है। खासकर, गर्मियों और मानसून में पीरियड हाइजीन को मेंटेन करना बहुत जरूरी है। पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को अपनी खास देखभाल करनी चाहिए। इंफेक्शन से बचने, दर्द को कम करने और डेली रूटीन को मैनेज करने में कई हैक्स मदद कर सकते हैं, जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। गर्मियो में पसीना ज्यादा आता है और तेज गर्मी का असर वजाइना के पीएच बैलेंस पर भी होता है। गर्मियों में पीरियड्स को मैनेज करने में एक्सपर्ट के बताए 10 हैक्स आपकी मदद कर सकते हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी जानकारी दे रही हैं।

गर्मियों में पीरियड को मैनेज करने के लिए अपनाएं ये हैक्स

Peridos hygiene

  • यूं तो किसी भी मौसम में आपको पीरियड्स के दिनों में पैड 3-4 घंटे में जरूर बदलना चाहिए। लेकिन, खासकर गर्मियों में जल्दी-जल्दी पैड बदलना जरूरी है। इंटिमेट एरिया में यूं भी पसीना ज्यादा आता है और अगर आप एक ही पैड का इस्तेमाल लंबे समय तक करती हैं, तो इससे वजाइनल एरिया में इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
  • अगर आपको फ्लो कम भी आ रहा है, तो भी पैड जरूर बदलें।
  • इन दिनों में कॉटर का अंडरवियर पहनें, जिससे पसीना कम आए और हवा पास हो सके। सिंथेटिव अंडरवियर न पहनें।
  • पानी सही मात्रा में पिएं। डिहाइड्रेशन होने पर भी क्रैम्प्स अधिक हो सकते हैं। ऐसे में खुद को हाइट्रेड रखें।
  • गर्मियों में बैक्टीरिया ज्यादा पनपते हैं और रैशेज अधिक हो सकते हैं। ऐसे में सैनिटरी पैड्स को समय-समय पर बदलें और इंटिमेट एरिया को भी वॉश जरूर करें। पैड बदलने से पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं।
  • खान-पान का ध्यान रखें। विटामिन-सी और प्रोटीन से भरपूर डाइट लें, जिससे शरीर में ताकत बनी रहे।

periods hacks for summer

  • पीरियड्स के दौरान दर्द को कम करने के लिए, आप अदरक और सौंफ की चाय पी सकती हैं। इनमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण दर्द में राहत पहुंचाते हैं।
  • खुद को बहुत अधिक न थकाएं। थकान का असर, आपके मूड और एनर्जी लेवल दोनों पर होता है। ऐसे में खुद को एक्टिव रखने की कोशिश करें।
  • हैवी मील्स से बचें। इससे ब्लोटिंग और इनडाइजेशन हो सकता है। गर्मियों में पीरियड्स के दिनों में ऐसा खाना खाएं, जो जल्दी पच सके।

यह भी पढ़ें- क्या स्ट्रेस की वजह से पीरियड्स में ब्लीडिंग ज्यादा हो सकती है?

गर्मियों में पीरियड्स को मैनेज करने में ये हैक्स मदद कर सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP