महिलाओं को रोजाना पर्वतासन क्यों करना चाहिए?

महिलाओं को सेहतमंद रहने के लिए योग और एक्सरसाइज को अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। रोजाना 5 मिनट पर्वतासन का अभ्यास क्यों करना चाहिए और इससे क्या फायदे मिल सकते हैं, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं।  
image
image

योग प्राचीन काल से भारतीय संस्कृति का हिस्सा रहा है और वक्त के साथ यह भी साबित होता जा रहा है कि यह किस तरह सेहतमंद रहने में लोगों की मदद कर रहा है। अलग-अलग योगासन करने से शरीर को अलग-अलग फायदे मिल सकते हैं। खासकर, महिलाओं को योग को अपने रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए। घर और परिवार की जिम्मेदारियों को मैनेज करते हुए अक्सर महिलाएं अपनी सेहत पर ध्यान नहीं दे पाती हैं और प्रेशर का असर उनकी फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर होता है। यही नहीं, स्ट्रेस और प्रेशर के चलते महिलाओं की फर्टिलिटी भी प्रभावित होती है। ऐसे में सही डाइट के साथ योगासन भी सेहतमंद रहने में महिलाओं की मदद कर सकते हैं। यूं तो कई आसन महिलाओं की सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना पर्वतासन का अभ्यास करेंगी, तो इससे क्या होगा। चलिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी दिलराज प्रीत कौर दे रही हैं। वह इंटरनेशल योगा टीचर हैं।

महिलाओं को रोजाना पर्वतासन क्यों करना चाहिए? (Why do women need to do Parvatasana every day?)

Why do women need to do Parvatasana every day

  • रोजाना इस आसन का अभ्यास करने से महिलाओं की रिप्रोडक्टिव हेल्थ में सुधार होता है।
  • इस पोज को माउंटेन पोज भी कहा जाता है। रोजाना इसे करने से मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है और दिमाग शांत होता है।
  • महिलाएं रोज इस आसन को करने सेपीरियड्स पेनऔर अनियमित पीरियड्स से निजात पा सकती हैं।
  • इस आसन को रोजान करने से कमर दर्द भी कम होता है। अगर आप मेनोपॉज के नजदीक हैं, तो इसके अभ्यास से मेनोपॉज के लक्षणों में भी राहत मिलती है।
  • महिलाओं को सिरदर्द, थकान और स्ट्रेस अक्सर परेशान करता है। इस आसन का रोजाना अभ्यास करने से सिरदर्द और स्ट्रेस दूर होता है।
  • इसे करने से शरीर में ताकत बनी रहती है और नींद भी अच्छी आती है।
  • यह आसनबेली फैटकम करने में भी मदद कर सकता है।

पर्वतासन का अभ्यास कैसे करें? (Parvatasana benefits for Women)

How to do Parvatasana Mountain Pose step by step

  • इसे करने के सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं।
  • अब हथेलियों और पंजों पर दबाव डालें।
  • आपकी हथेलियां कंधों के नीचे और घुटने, कूल्हे के नीचे होने चाहिए।
  • अब कूल्हों को ऊपर उठाएं।
  • एक वी की शेप लें।
  • आपके शरीर का दबाव हथेलियों और पंजों पर होना चाहिए।
  • एड़ियों को भी आपको ऊपर उठाना है।
  • अब पैरों की उंगलियों पर ध्यान लगाएं।
  • कुछ देर के लिए सांस रोकें और फिर ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।

यह भी पढ़ें- इस 1 योगासन में छिपा है महिलाओं के लिए सेहत का खजाना


रोजाना पर्वतासन का अभ्यास करने से महिलाओं को कई फायदे मिल सकते हैं। हालांकि, अगर आपको कोई हेल्थ कंडीशन है, तो इसके अभ्यास से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP