मां बनने की राह होगी आसान,करें ये 2 आसन

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-09-25, 13:04 IST
फर्टिलिटी को प्राकृतिक रूप से बढ़ाने और गर्भधारण की संभावना को बेहतर बनाने के लिए योगा प्रभावित तरीका हो सकता है।
Fertility Enhancing Yoga Poses
Fertility Enhancing Yoga Poses

चक्की चलनासन कैसे करें (Chakki Chalasana)

  • इस आसन को करने के लिए सबसे पहले एक मैट पर बैठ जाएं।
  • अब दोनों पैरों को आगे की ओर वी शेप में फैलाकर बैठ जाएं।
  • रीढ़ की हड्डी को बिल्कुल सीधा रखें, अपने हाथों को जमीन पर सीधा रखें।
  • आप अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ लेकर जाएं और उंगलियों को आपस में फसाएं।
  • जिस तरह से चक्की गोल-गोल घूमते हैं उसी तरह से हाथ को बाएं से दाएं की तरफ ले जाएं।
  • अब इस क्रिया को दूसरी तरफ दोहराएं।
  • इस योग को तकरीबन 5 से 10 मिनट तक कर सकते हैं।

चक्की चलनासन के फायदे

इस आसन को रोजाना करने से पेल्विक मांसपेशियों को टोन और मजबूत करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही प्रजनन अंगों में रक्त का प्रवाह बढ़ता है।

कैसे करें सेतुबंधासन

woman standing bridge pose

  • पीठ के बल जमीन पर लेट जाएं और घुटनों को मोड़ लें।
  • कंधे और सिर को फर्श पर आराम से टिका दें।
  • अब हिप्स को ऊपर की तरफ उठाएं।
  • घुटनों से कंधों तक एक सीधी रेखा बनेगा।
  • अपने हाथों को जमीन से सटा कर रखें।
  • पीठ को भी धीरे-धीरे उठाएं।
  • गहरी सांस लें और इसी तरह कुछ देर रुके रहें।
  • अब वापिस सामान्य स्थिति में आ जाएं।
  • इस क्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं।

यह भी पढ़ें-ये सेल्फ डिफेंस मूव्स हर महिला को सीखने चाहिए, सेफ्टी के लिए हैं जरूरी

सेतुबंधासन के फायदे

  • सेतुबंधासन योगा करने सेपेल्विक फ्लोर को मजबूत करने में मददगार
  • गर्भाशय को सहारा प्रदान कर सकता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ावा देता है और समग्र प्रजनन कल्याण में योगदान देता है।

यह भी पढ़ें-कंसीव करने में नहीं होगी दिक्कत, रोज 10 मिनट करें ये योगासन

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना न भूलें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit- freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP