herzindagi
exercises to lose belly fat in 50 days

पेट की लटकती जिद्दी चर्बी मक्‍खन की तरह पिघल जाएगी, रोजाना करें ये 3 एक्‍सरसाइज और 50 दिनों में दिखें स्लिम

ये 3 एक्‍सरसाइज फिटनेस रूटीन में शामिल करके आप न सिर्फ पेट की चर्बी कम कर सकती हैं, बल्कि 50 दिनों में आपका शरीर भी स्लिम और फिट होने लगेगा। इतना ही नहीं, इसे करने से मसल्स मजबूत होंगी और शरीर का लचीलापन भी बढ़ेगा, जिससे आप खुद को एक्टिव महसूस करेंगी।
Editorial
Updated:- 2024-11-19, 19:45 IST

अगर आप स्लिम और फिट दिखना चाहती हैं, तो पेट की जिद्दी चर्बी को कम करना आपके लिए सबसे पहला कदम होना चाहिए। पेट की चर्बी न केवल आपके लुक्स को प्रभावित करती है, बल्कि यह हेल्‍थ के लिए भी खतरनाक हो सकती है। यह दिल की बीमारियों, डायबिटीज और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है। इसलिए, इसे कम करना और खुद को शेप में लाना जरूरी है।

हालांकि, पेट की चर्बी को कम करना इतना आसान नहीं है, लेकिन सही एक्सरसाइज, पोषक तत्‍वों से भरपूर डाइट और नियमितता से आप 50 दिनों में अपने शरीर को नया रूप दे सकती हैं। जब हम पेट की चर्बी घटाने की बात करते हैं, तब दिमाग में सबसे पहले वर्कआउट का ख्‍याल आता है।

यहां हम आपको 3 ऐसी असरदार एक्सरसाइज के बारे में बताएंगे, जिन्हें रोज़ाना करके आप न केवल पेट की चर्बी कम कर सकती हैं, बल्कि पूरे शरीर को फिट और टोन कर सकती हैं। इन एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करके लचीलापन बढ़ता है, जिससे न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि मसल्स भी मजबूत होती हैं। इन एक्‍सरसाइज के बारे में हमें फिटनेस और योगा एक्‍सपर्ट जूही कपूर बता रही हैं।

डेडबग एक्सरसाइज (Deadbug Exercise)

Deadbug Exercise

यह एक्सरसाइज पेट की मसल्स को मजबूत और पीठ और पेट के निचले हिस्से को भी टोन करती है। डेडबग एक्सरसाइज को सही तरीके से करने से मेटाबॉलिज्म को भी बढ़ावा मिलता है, जिससे शरीर ज्‍यादा कैलोरी बर्न करता है।

  • इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
  • फिर अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
  • पैरों को घुटने से मोड़कर ऊपर की उठाएं।
  • अब दाएं पैर को आगे की ओर और बाएं हाथ को पीछे की ओर स्‍ट्रेच करें।
  • बाएं पैर से एक्‍सरसाइज को दोहराएं।
  • अब पैरों और हाथों को पुरानी पोजिशन में लेकर आएं।
  • इस प्रक्रिया को 12-15 बार दोहराएं।
  • इस एक्‍सरसाइज के 3 सेट्स करें।

इसे भी पढ़ें: Belly Fat: थुलथुले पेट को अंदर कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

यह विडियो भी देखें

डेडबग एक्सरसाइज के फायदे

  • यह एक्‍सरसाइज वजन कम करने में मदद करती है।
  • पेट की चर्बी को तेजी से कम करती है।
  • पेट और पीठ की मसल्‍स को मजबूत बनाती है।
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाती है।
  • मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है।
  • शरीर को लचीला बनाती है।
  • कमर की मसल्‍स को मजबूत बनाती है।
  • ब्‍लड फ्लो को बढ़ाती है।
  • हार्ट हेल्‍थ में सुधार करती है।

डायनेमिक प्लैंक एक्सरसाइज (Dynamic Plank Exercise)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@theyoginiworld)

प्लैंक एक शानदार एक्सरसाइज है, जो पेट, पीठ और कोर मसल्स को मजबूत बनाती है। लेकिन, डायनेमिक प्लैंक, नॉर्मल प्लैंक से एक स्‍टेप आगे है। इसमें आप शरीर के निचले हिस्से को गतिशील रखते हुए, शरीर को बैलेंस करने की क्षमता को सुधारते हैं।

  • इसे करने के लिए सबसे पहले प्लैंक पोजिशन में आ जाएं।
  • पैरों को घुटनों से मोड़कर ऊपर की ओर उठाएं।
  • फिर सिर को थोडा ऊपर उठाएं।
  • पहले दाएं घुटने को हाथों से ऊपर की ओर करके नाक से टच करें।
  • फिर,इस प्रोसेस को बाएं घुटने से दोहराएं।
  • ऐसा करते समय पीठ को जमीन पर टिकाकर रखें।
  • एक्‍सरसाइज के 3 सेट्स करें।

डायनेमिक प्लैंक एक्सरसाइज के फायदे

  • शरीर को स्थिर और संतुलित बनाती है।
  • पेट और पीठ की मसल्‍स को मजबूत बनाती‍ है।
  • रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाती है।
  • मानसिक तनाव को कम करती है।
  • रात को अच्‍छी नींद आती है।
  • शरीर की इम्‍यूनिटी मजबूत होती है।

बाइसिकल क्रंच (Bicycle Crunch)

Bicycle Crunch

इस एक्‍सरसाइज को आप आसानी से कहीं भी कर सकती हैं। यह विशेष रूप से पेट और कमर के निचले हिस्से की चर्बी को टार्गेट करती है। बाइसिकल क्रंच एक्‍सरसाइज करने से पेट और थाइज की मसल्स मजबूत होती हैं और यह कार्डियो वर्कआउट को भी बेहतर बनाती है। यह पेट की चर्बी घटाने के साथ-साथ शरीर के अन्य हिस्सों को भी टोन करती है।

  • पीठ के बल लेट जाएं और दोनों हाथों को सिर के पीछे रखें।
  • फिर दोनों पैरों को ऊपर उठाकर घुटनों से मोड़ें।
  • पैरों को धीरे-धीरे ऊपर-नीचे करें जैसे आप साइकिल चला रही हों।
  • ऐसा करते समय बाएं घुटने को दाईं कोहनी से टच करने की कोशिश करें।
  • दाएं पैर को सीधा करें, लेकिन फर्श पर न लगने दें।
  • पैरों को 12-15 बार ऊपर-नीचे करें।
  • इस एक्‍सरसाइज के 3 सेट्स करें।
  • आराम करें और फिर से शुरू करें।

बाइसिकल क्रंच एक्सरसाइज के फायदे

  • यह एक्‍सरसाइज वजन और पेट की चर्बी घटाने में मदद करती है।
  • पीठ, कमर और पेट की मसल्‍स को मजबूत बनाती है।
  • मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है।
  • शरीर को लचीला बनाती है।
  • ब्‍लड फ्लो को बढ़ाती है।
  • हार्ट हेल्‍थ में सुधार करती है।
  • पैरों और थाइज की चर्बी को कम करती है।
  • डाइजेशन को मजबूत बनाती है।
  • चेहरे को ग्‍लोइंग बनाती है।

इसे भी पढ़ें: पेट की चर्बी मक्‍खन की तरह पिघल जाएगी, ये 4 एक्‍सरसाइज खड़े-खड़े करें

सावधानियां

इन एक्सरसाइज को करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लें। साथ ही, एक्‍सरसाइज को सही तरीके से करें ताकि चोट लगने से बचा जा सके।

इन 3 एक्सरसाइज को रेगुलर करने से न सिर्फ पेट की चर्बी घटेगी, बल्कि शरीर की ताकत और लचीलापन भी बढ़ेगा। तो, इन एक्सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करने के लिए और 50 दिनों में स्लिम और फिट बनने के लिए तैयार हो जाएं।

अगर आपको भी हेल्‍थ से जुड़ी समस्‍याओं के लिए जान‍कारी चाहिए, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

Image Credit: Shutterstock & Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।