पेट की जिद्दी चर्बी होगी गायब, रोजाना सिर्फ 5 मिनट करें ये 3 वर्कआउट

पेट की जिद्दी चर्बी कम करने के लिए यास्मीन के 3 असरदार पिलाटेस वर्कआउट्स के बारे में जानें। ये वर्कआउट्स न सिर्फ पेट की चर्बी को कम करते हैं, बल्कि आपको बीमारियों से दूर रखते हैं। घर पर आसानी से किए जाने वाले, ये वर्कआउट्स आपके फिटनेस रूटीन में शामिल करने के लिए बेहतरीन विकल्प हैं।
image

आजकल पेट की जिद्दी चर्बी कम करना एक आम समस्या बन चुकी है, खासकर महिलाओं के लिए। यह न सिर्फ आत्मविश्वास को प्रभावित करती है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं जैसे डायबिटीज, हार्ट डिजीज और हाई ब्‍लडप्रेशर का कारण भी बन सकती है।

अगर आप भी पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के सभी उपायों को आजमाकर थक चुकी हैं, तो हम आपको बता दें कि सही एक्सरसाइज के माध्यम से इसे कम करना संभव है। इसके लिए पिलाटेस एक प्रभावी विकल्प हो सकता है, क्योंकि यह न केवल पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है, बल्कि शरीर की मसल्‍स को भी मजबूत बनाता है।

पिलाटेस से आप अपनी कोर मसल्‍स को विकसित कर सकते हैं, जिससे शरीर के बैलेंस में सुधार होता है। यह वर्कआउट फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाते हैं, जिससे डेली एक्टिविटी को आसानी से किया जा सकता है। साथ ही, रोजाना पिलाटेस वर्कआउट करने से तनाव कम होता है और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। इसके अलावा, इससे एनर्जी का लेवल बढ़ता है और मानसिक स्पष्टता में सुधार होता है।

इसलिए, यदि आप पेट की चर्बी कम करना चाहती हैं, तो पिलाटेस को अपने फिटनेस रूटीन में शामिल करना बेस्‍ट विकल्प हो सकता है।

सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला ने 3 असरदार पिलाटेस बेस्‍ड वर्कआउट्स अपने इंस्टाग्राम से शेयर किए हैं। इसके कैप्‍शन में लिखा है, ''ये 3 वर्कआउट पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने में असरदार हैं। ये वर्कआउट पिलाटेस बेस्‍ड हैं और महिलाओं के लिए बहुत अच्‍छी हैं। इसे वह आसानी से घर पर कर सकती हैं।'' आइए इन वर्कआउट को करने के तरीके और फायदों के बारे में जानते हैं।

वर्कआउट 1: अराउंड द वर्ल्ड (Around the World)

around the World

  • हाथों को सिर के पीछे रखकर पीठ के बल लेट जाएं।
  • फिर थोरेसिक (पीठ) के नीचे एक्सरसाइज बॉल रखें।
  • अब पैरों को घुटनों से मोड़कर रखें।
  • फिर शरीर के ऊपरी हिस्‍से को पहले क्‍लॉकवाइज और फिर एंटी-कलॉकवाइज घुमाएं।
  • इसे 10 रेप्‍स और 2-3 राउंड में दोहराएं।

वर्कआउट 2: डेड बग (Dead Bug)

dead bug

  • पीठ के बल लेट जाएं और सेक्रम (हिप्‍स के नीचे) के नीचे एक्सरसाइज बॉल रखें।
  • फिर अपने पैरों को मोड़ें और हाथों को जमीन पर रखें।
  • अब घुटनों को हिप्‍स से 90 डिग्री एंगल में उठाना है।
  • फिर दाएं हाथ को पीछे की ओर और बाएं पैर को सामने की ओर सीधा (फ्लोर की तरफ) स्‍ट्रेच करें।
  • अब पैरों को धीरे-धीरे नीचे लाएं।
  • इस एक्‍सरसाइज को 2-3 राउंड में दोहराएं।

वर्कआउट 3: पुश थ्रू (Push Through)

push through exercise

  • वर्कआउट करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं।
  • अब एंकल्स (पैरों के टखनों) के नीचे एक्सरसाइज बॉल रखें।
  • फिर पैरों को सीधा और हाथों को जमीन पर रखें।
  • शरीर को स्थिर रखें और हाथों के सहारे पैरों को धीरे-धीरे आगे की ओर लेकर जाएं।
  • फिर खुद को पीछे की ओर धकेलें।
  • इस वर्कआउट को कम से कम 10 बार करें।

वर्कआउट के फायदे

  • ये तीनों वर्कआउट पेट की चर्बी को तेजी से कम करते हैं।
  • कई मसल्‍स को एक्टिव करती हैं, जिससे पूरे शरीर का वर्कआउट होता है।
  • कोर मसल्‍स को मजबूत बनाती हैं, जिससे स्थिरता बढ़ती है।
  • इनसे शरीर की खासकर कंधों और कलाईयों की फ्लेक्सिबिलिटी में सुधार होता है।
  • ये सभी कार्डियोवस्कुलर वर्कआउट हैं, जो हार्ट हेल्‍थ में सुधार करती हैं।
  • कैलोरी बर्न करने में मदद करती हैं, जिससे वजन कंट्रोल होता है।
  • रेगुलर वर्कआउट करने से मसल्‍स को टोन करने में मदद मिलती है।
  • पोश्‍चर को सही रखने में मदद करती हैं।
  • बैलेंस और समन्‍वय में सुधार करती हैं, जो डेली एक्टिविटी में मदद करती है।
  • वर्कआउट से एंडोर्फिन का प्रोडक्‍शन होता है, जो मानसिक तनाव को कम करता है और मूड को बेहतर बनाता है।

पेट की चर्बी कम करने वाले अन्‍य टिप्‍स

  • रेगुलर एक्‍सरसाइज करें।
  • बैलेंस डाइट लें।
  • पर्याप्त पानी पिएं।
  • तनाव कम करें
  • 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद लें।

आप भी इन 3 वर्कआउट को रोजाना कुछ देर करके पेट की चर्बी को कम कर सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image and Article Credit: Instagram (@yasminkarachiwala)

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP