मोटे पेट को फ्लैट कर सकते हैं ये 2 योगासन, रोजाना 10 मिनट करें

अगर आप लटके हुए पेट से परेशान हैं, तो इसे कम करने के लिए कुछ योगासनों को अपने रूटीन में शामिल करें। इससे मोटा पेट फ्लैट हो सकता है। साथ ही, आपको खान-पान का भी ख्याल रखना होगा।
image

अक्सर लड़कियां कपड़े खरीदते वक्त अपनी फिगर को ध्यान में रखते हुए ड्रेस का चुनाव करती हैं। ऐसे में अगर पेट बाहर निकला हुआ है, तो कई कपड़े पहनने में झिझक महसूस होती है। मोटा पेट न केवल लुक्स को खराब करता है बल्कि सेहत के लिहाज से भी यह सही नहीं है। बाहर निकली हुई तोंद के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। बेली फैट अलग-अलग प्रकार का होता है और इसके कारण भी हर किसी के लिए अलग हो सकते हैं। ऑफिस में दिनभर एक जगह बैठकर काम करना भी पेट पर चर्बी जमने की एक वजह हो सकती है। पेट की चर्बी को कम करन के लिए, फिजिकल एक्टिविटी बहुत जरूरी है। सही डाइट के साथ, योग और एक्सरसाइज को भी रूटीन का हिस्सा बनाएं तभी आप बेली फैट कम कर पाएंगी। यहां हम आपको 2 ऐसे योगासनों के बारे में बता रहे हैं, जो बेली फैट को कम करने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में योगा एक्सपर्ट नताशा कपूर जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड योगा टीचर हैं।

सेतुबंधासन (Bridge Pose)

belly fat yoga at home

  • बेली फैट को कम करने में सेतुबंधासन या ब्रिज पोज मदद कर सकता है।
  • सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
  • हाथों को बगल में रखें।
  • पैरों को घुटनों से मोड़ते हुए हिप्स के पास ले जाएं।
  • अब सांस लेते हुए हिप्स और कमर के हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं।
  • कंधे और सिर को आपको जमीन पर ही रखना है।
  • अब कुछ देर इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • इसके बाद ओरिजनल पोजिशन में लौट आएं।
  • यह आसन बेली फैट को कम करने के साथ कमर दर्द को दूर कर सकता है।
  • इससे स्ट्रेस भी कम हो सकता है।
  • इसे 4-5 बार दोहराएं।
  • इससे पेट,कमर और हिप्स की चर्बी भी कम होती है।
  • इससे डाइजेशन में भी सुधार होता है।
यह भी पढ़ें-Belly Fat: बेली फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार टिप्स

चक्रासन (Wheel Pose)

chakrasana for belly fat at home

  • बेली फैट को कम करने में चक्रासन मदद कर सकता है।
  • सबसे पहले योगा मैट पर कमर के बल लेट जाएं।
  • अब पंजों को मैट पर रखें।
  • पैरों को घुटनों से अंदर की ओर मोड़ें।
  • दोनों पैर हिप्स से बराबर की दूरी पर होना चाहिए।
  • हथेलियों को कानों के पास जमीन पर रखें।
  • हाथ की उंगलियों की दिशा पैरों की तरफ होनी चाहिए।
  • अब आपको पैर और सिर का सहारा लेना है और कमर को ऊपर की तरफ उठाना है।
  • जब आप इस पोजिशन में बैलेंस बना लें, तो हथेलियों और पंजों पर दबाव डालते हिए सिर को भी उपर उठाएं।
  • इस पोजिशन को होल्ड करें।
  • इस आसन को करने से बैली फैट कम हो सकता है।
  • इससे यूट्रस को भी मजबूती मिलती है।
  • खासकर, महिलाओं को इस आसन को रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।

यह भी पढ़ें- जिम में घंटों पसीना बहाने और खाना-पीना छोड़ने के बाद भी कम नहीं हो रही है पेट की चर्बी? हो सकते हैं ये 5 कारण

बेली फैट को कम करने के लिए, हेल्दी डाइट और योग का सही बैलेंस जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP