Should not sleep during takeoff and landing: लोगों को घूमना और नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना काफी पसंद होता है। इसलिए कई लोग अपनी गाड़ी, बस, ट्रेन या फिर जल्दी से पहुंचना हो तो फ्लाइट से पहुंच जाते हैं।
पहली बार फ्लाइट से यात्रा करने के लिए लगभग हर कोई उत्साहित रहता है। यह अक्सर देखा जाता है कि कई लोग हवाई सफर में सोना काफी पसंद करते हैं, लेकिन अगर आपसे यह पूछा जाए कि क्या टेक ऑफ और लैंडिंग के समय सोना सही है गलत, तो फिर आपका जवाब क्या होगा?
अगर आप भी हवाई सफर पर निकलने वाले हैं, तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या फ्लाइट में टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान सोना चाहिए?
यह बहुत कम ही देखा जाता है कि टेकऑफ के समय कोई सोता है, लेकिन कई बार फ्लाइट इतनी लेट होती है कि कई लोग टेकऑफ के पहले ही सो जाते हैं। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि टेकऑफ के समय नहीं होना चाहिए।
कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति टेक ऑफ के समय होता है तो कुछ बीमारी का सामना कर सकता है। माना जाता है कि टेकऑफ के दौरान कोई सोता है तो उसके कान दर्द की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सिर दर्द की समस्या भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: ट्रिप के बाद ऐसे करें बैग को अनपैक, नहीं होगा स्ट्रेस
टेकऑफ के समय कोई सोता हो या नहीं सोता हो, लेकिन लैंडिंग के समय तो कई लोग खर्राटे लेते हुए नजर आते हैं। सफर लंबा हो तो कई लोग सो भी जाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठता है कि क्या लैंडिंग के समय सोना चाहिए।
दरअसल, यह कहा जाता है कि लैंडिंग के समय नहीं सोना चाहिए। अगर कोई पहले से काम की समस्या से परेशान है, तो फिर बिल्कुल भी नहीं सोना चाहिए। अगर कोई सो जाता है तो कान दर्द आदि की समस्या हो सकती है। (दिव्यांग यात्रियों को ट्रेनों में मिलती हैं ये बेहतरीन सुविधाएं)
अब तक तो आप जान ही चुके होंगे कि टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान क्यों सोना नहीं चाहिए। कहा जाता है कि टेकऑफ और लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में वायु का दबाव कुछ अधिक होता है, जिसके चलते कान में कुछ अधिक ही असर पड़ता है।
अगर कोई व्यक्ति फ्लाइट में सो जाता है, तो उसे कुछ समझ नहीं आता है और वायु दबाव के चलते कान की समस्या और सिर दर्द की समस्या होने लगती है। इसलिए कई बार टेक ऑफ और लैंडिंग के कुछ देर तक अच्छे से सुनाई नहीं देता है। इसके अलावा कान भारी भी लगता है।
इसे भी पढ़ें: Travel Tips: सर्दियों में Car की विंडशील्ड पर कभी नहीं जमेगा फॉग, फॉलो करें ये टिप्स
शायद आपने ध्यान नहीं दिया होगा, अगर दिया होगा तो फ्लाइट अटेंडेंट द्वारा टेकऑफ और लैंडिंग के समय सीट सीधी करने की सलाह दी जाती है। कहा जाता है कि टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान सीट लॉक नहीं होती है।
अगर टेक ऑफ और लैंडिंग के दौरान सीट झुकी होती है तो दुर्घटना के समय व्यक्ति गंभीर समस्या में पड़ सकता है। अगर सीट लॉक है तो दुर्घटना के समय गंभीर चोट से बचा जा सकता है। इसलिए टेक ऑफ और लैंडिंग के समय फ्लाइट अटेंडेंट सीट सीधी करने और बेल्ट बांधने की सलाह देते हैं। (40 हजार से कम में प्लान करें Bali ट्रिप)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image-freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।