Safest Places Near Chandigarh: इस समय पूरे भारत में एक ही चीज को लेकर चर्चा है और वो है भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव। भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए देश के कई हवाई क्षेत्र को अगले आदेश का बंद कर दिया गया है।
भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में भी हाई अलर्ट है और अगले आदेश तक हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। ऐसे में कई लोग बढ़ते तनाव से दूर किसी शांत और सुरक्षित जगह घूमने की जगहें सर्च कर रहे हैं।
इस आर्टिकल में चंडीगढ़ वालों के लिए कुछ ऐसी खूबसूरत और सुरक्षित जगहों के बारे में जा रहे हैं, जहां भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव से दूर सुकून से वीकेंड की छुट्टियां बिता सकते हैं।
चंडीगढ़ वाले भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आसपास की किसी शानदार, खूबसूरत और सुरक्षित जगह वीकेंड की छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो फिर मोरनी हिल पहुंच जाना चाहिए।
हरियाणा के पंचकूला से कुछ मिनट की ड्राइव पर स्थित मोरनी हिल्स, हरियाणा का एक खूबसूरत हिल स्टेशन माना जाता है। मोरनी हिल्स में आप टिक्कर ताल, नाडा साहिब गुरुद्वारा और मोरनी किला जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। टिक्कर ताल में आप बोटिंग का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश हसीन वादियों में स्थित शोघी एक खूबसूरत और मनमोहक हिल स्टेशन है, जो चंडीगढ़ वालों के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल भी माना जाता है। शोघी को हिमाचल प्रदेश का छिपा हुआ हसीन खजाना भी माना जाता है।
यह विडियो भी देखें
शोघी अपनी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ शांत और शुद्ध वातावरण के लिए ही जाना जाता है। यह शहर अपनी खूबसूरती के साथ-साथ कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिरों के लिए भी जाना जाता है। शोघी की खूबसूरती के बीच सुकून से अपनों के साथ मौज-मस्ती कर सकते सकते हैं। आपको बता दें कि शोघी दिल्ली से भी करीब 4-5 घंटे की ड्राइव पर पड़ता है।
अगर आप किसी भी सुरक्षा कारण की वजह से चंडीगढ़ से शिमला घूमने नहीं जाना चाहते हैं, तो फिर आपको कुफरी की हसीन वादियों में पहुंच जाना चाहिए। कुफरी, अपनी खूबसूरती के साथ-साथ पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित पर्यटन स्थल माना जाता है।
समुद्र तल से करीब 8 हजार से भी अधिक फीट की ऊंचाई पर मौजूद कुफरी शांत और सुरक्षित माहौल के लिए जाना जाता है। कुफरी में आप महासू पीक, ग्रीन वैलीऔर कुफरी चिड़ियाघर जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। कुफरी में आप एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Jim Corbett में सफारी करने जा रहे लोगों के लिए बड़ी खबर..! यात्रियों को घूमने में हो सकती है परेशानी, जानें क्यों?
शिमला से करीब 16 किमी की दूरी पर स्थित ठियोग, हिमाचल प्रदेश के सबसे खूबसूरत, सुरक्षित और शांत माहौल वाला हिल स्टेशन माना जाता है। शिमला के मुकाबले यहां आपको भीड़-भाड़ भी बहुत कम मिलेगी। ठियोग को हिमाचल का छिपा हुआ खजाना भी माना जाता है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घने जंगल और झील-झरने ठियोग की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। ठियोग को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग माना जाता है। ठियोग में अपनों के साथ सुकून का पालन बिताने के साथ-साथ एडवेंचर एक्टिविटी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।