Blackout Safety Tips: दूसरे शहरों में घूमने गए लोग ब्लैक आउट के समय क्या करें, जानें

इस समय हर किसी के मन में यही सवाल चल रहा है कि ब्लैक आउट क्या है, ब्लैक आउट के समय करना क्या होगा? क्योंकि आज 7 मई 2025 को भारत के कई शहरों में ब्लैक आउट होने वाला है। ऐसे में अपने घर से दूर दूसरे शहरों में घूमने गए लोग ब्लैक आउट की खबर से परेशान हो गए हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि आखिर इस ब्लैक आउट में करना क्या होगा। अगर आपके मन में भी यह सवाल चल रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। घूमने गए पर्यटकों के लिए ब्लैक आउट के बारे में यह जानकारी काम आएगी।
ब्लैक आउट होने पर पर्यटक घबराए नहीं (What to do During Blackout)
- दूसरे शहरों में घूम रहे लोग ब्लैक आउट के समय घबरा सकते हैं। क्योंकि, चिन्हित शहरों की लाइटें इस समय काट दी जाएगी। लाइट काटने से पहले एक सायरन बजेगा, जिसकी आवाज बहुत तेज होगी। यह सायरन युद्ध के दौरान अलर्ट रहने के लिए दिया जाता है। पर्यटकों को ऐसे समय में घबराना नहीं है। क्योंकि, यह केवल अभ्यास के लिए करवाया जा रहा है। इसमें आपको बताया जाएगा कि आप अपना ख्याल कैसे रखें।
- सायरन बजने के बाद पर्यटकों को कमरे की लाइटें बंद कर देनी है और घर में किसी सुरक्षित स्थान पर छिप जाना है। यह केवल अभ्यास के लिए, ताकि मुसीबत आने पर आप अपना ख्याल रख सकें।
- ब्लैक आउट के दौरान लोगों को घर में रहने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन अगर आप घर से बाहर है, तो आपको ऐसी जगह का चुनाव करना है, जो सुरंग की तरह हो। आप फ्लाईओवर के नीचे या किसी सुरंग वाली जगह पर जा सकते हैं। यह सेफ्टी टिप्स है, जो लोगों को ब्लैक आउट के समय ध्यान रखना है।
- अगर ब्लैक आउट के दौरान आप घर से बाहर गाड़ी में है, तो कार की लाइट बंद कर दें और शांति से बैठ जाएं। आपको कार में रोशनी नहीं जलानी है।
- ब्लैक आउट के दौरान घबराए नहीं, यह आधे घंटे तक चलेगा, जिसमें आपको खुद को सेफ रखने के अभ्यास करने हैं।
- अगर आप कमरे में है, तो लाइन बंद करके आपको पर्दे लगा देने हैं। यह इसलिए किया जाता है, ताकि दुश्मन को हमले के दौरान अपने टार्गेट का पता न चले। यह लोगों को खतरे से बचने के लिए के अभ्यास करवाने का तरीका है।
इसे भी पढे़ं- फ्लाइट बुक करते समय इन बातों का रखा ध्यान, तो सस्ते में मिल जाएगी टिकट
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।