Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:50 PM IST

कसौली घूमने जाएं तो पास के इन हिल स्टेशन्स पर घूमने का भी बना सकती हैं प्लान

अगर कसौली घूमने जा रही हैं तो पास के इन 5 खूबसूरत ट्रेवल डेस्टिनेशन्स पर आप कई तरह के रोमांचक अनुभवों का मजा ले सकती हैं। 
Updated:- 2019-09-23, 14:11 IST
kasauli getaways article

खूबसूरत सा हिल स्टेशन कसौली लोकप्रिय ट्रेवल डेस्टिनेशन्स में से एक माना जाता है। यह समुद्रतल से 1800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कसौली में पहाड़ों की कुदरती खूबसूरती देखते ही बनती है। ब्रिटिश राज में इसे विकसित किया गया था, इसीलिए यहां आपको अंग्रेजों के समय की स्थापत्य कला के दर्शन हो जाएंगे। माना जाता है कि जब लक्ष्मण मूर्छित हो गए थे तब हनुमान जी ने जड़ीबूटी की तलाश में निकले थे और उन्होंने यहां अपना पैर रखा था। यह हिल स्टेशन को आप आराम से पैदल चलकर भी घूम सकती हैं। ऐसे में जब आप कसौली घूमने के लिए आएं तो पास में ही दूसरे डेस्टिनेशन्स पर जाने के लिए भी आप प्लान कर सकती हैं। पास के इन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स पर आपको पुराने संग्रहालयों से लेकर अंग्रेजों के समय के आर्कीटेक्चर के दर्शन हो जाएंगे। छोटे से नालधेरा में सैर करने से लेकर प्रकृति की गोद में बसे चैल तक, बर्फ से ढंके कुफरी से लेकर शिमला तक आप बहुत कुछ घूम सकती हैं। 

नालदेहरा

यह एक छोटा सा हिल स्टेशन है। यहां के रास्तों से गुजरते हुए आपको प्रकृति के रोमांचक नजारे दिखेंगे। यहां आप गोल्फ खेलने का लुत्फ उठा सकती हैं, पहाड़ी रास्तों पर चलने का लुत्फ उठा सकती हैं या फिर पाइन ट्रीज की खूबसूरती निहार सकती हैं। 

 

चैल

यह हिल स्टेशन शांति और सुकून से भरपूर है। अगर आपको एकांत अच्छा लगता है तो भीड़भाड़ से दूर इस हिल स्टेशन पर आप पहाड़ों की खूबसूरती को करीब से देख सकती हैं। आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' की शूटिंग चैल के रॉयल पैलेस में हुई थी। इस छोटे से लेकिन खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर आमिर खान की पत्नी किरण राव भी आना पसंद करती हैं। उन्हें यहां के कॉटेज में रहना खूब भाता है। 

कुफरी

kasauli getaways inside

अगर आप बर्फीली ढलानों पर याक की सवारी करना चाहती हैं या फिर स्कीईंग का मजा लेना चाहती हैं तो आप शिमला से 13 किमी आगे हिमाचल की विंटर कैपिटल कुफरी का रुख कर सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: झीलों के शहर उदयपुर घूमने जा रही हैं तो लीजिए इन एक्टिविटीज का मजा

सोलन 

inside kasauli getaways solan

सोलन हिमाचल का सबसे बड़ा शहर है। यह लगभग 33 स्क्वेयर किमी में फैला हुआ है। सोलन मशरूम फार्मिंग के लिए जाना जाता है। इसे मशरूम सिटी भी कहा जाता है। सोलन में आप हसीन वादियों में घूमने के साथ यहां के बाजार से शॉपिंग का भी लुत्फ उठा सकती हैं। 

इसे जरूर पढ़ें: ये 6 जगहें हैं धरती का स्वर्ग, यहां के खूबसूरत नजारे आपको देंगे चैन और सुकून 

शिमला

inside kasauli getaways shimla

शिमला लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां आप म्यूजियम, थिएटर और अंग्रेजों के समय की लॉजेज को देखने जा सकती हैं, इससे आपको काफी अच्छा एक्सपीरियंस होगा। साथ ही आप यहां के मॉल, गोथिक शैली में बने चर्च और हैरिटेज होटल की सेवाओं का आनंद भी उठा सकती हैं।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।