बेटे आजाद राव के साथ आमिर खान ऐसे करते हैं मस्ती, आप भी ले सकती हैं इस्पिरेशन

किरण राव और आमिर खान की दुनिया बसती है उनके प्यारे से बेटे आजाद राव में। अपनी सेंस्टिविटी और इमोशनेलिटी के लिए मशहूर आमिर खान जब अपने बेटे के साथ होते हैं तो उनका वक्त बहुत अच्छा बीतता है। बेटे के मासूमियत से भरे सवालों और शरारतों में आमिर खान भी उन्हीं की तरह बच्चे बन जाते हैं। बचपन बीतने के बाद पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ एक बार फिर से बचपन की यादें ताजा करते हैं। कुछ ऐसा ही आमिर खान भी अपने बेटे के साथ महसूस करते हैं।
आमिर खान जब बेटे के साथ होते हैं तो अपना काम भूलकर पूरी तरह से बच्चे बन जाते हैं। वही आमिर जो अपने किरदार की छोटी से छोटी चीज के लिए भी पूरी तैयारी करते हैं, बेटे के साथ पूरी तरह से फनी हो जाते हैं, उसी की दुनिया का हिस्सा बन जाते हैं। आमिर की फिल्म 'तारे जमीं पर' देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह बच्चों के लिए किस हद तक सेंस्टिविटी महसूस करते हैं। और जब बात अपने ही बेटे की हो, तो जाहिर है वह उसके कदमों में पूरी दुनिया की खुशियां रख देना चाहते हैं। आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ मस्ती करते हुए की ढेर सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं कि अपने लाडले के साथ क्वालिटी टाइम कैसे बिताएं-
फनी गेटअप में किरण, आमिर और आजाद राव
फनी और क्रिएटिव चीजों में बच्चों को खासतौर पर मजा आता है। और अगर ड्रेस में कुछ ज्यादा ही एक्सपेरिमेंट कर उसे इस गेटअप जैसा लुक दिया जाए, जैसा कि इस तस्वीर में आमिर किरण राव और आजाद राव का दिख रहा है तो बच्चे जमकर एंजॉय करते हैं। इस तस्वीर में नन्हे आजाद राव ने भी मूछें लगा रखी हैं और साथ में उनकी तलवार भी लटक रही है। यानी देश की सुरक्षा का जिम्मा नन्हे कंधों पर हैं। इस एक्टिविटी में आजाद अपने मम्मी-पापा के साथ पूरा मजा ले रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें: हार से डराने के बजाय अपने बच्चे को दें आगे बढ़ने की हिम्मत और हौसला
पापा आमिर की सवारी करते आजाद राव
पापा के कंधों पर बैठकर सवारी करने में हर बच्चा खूब एंजॉय करता है और आमिर भी अपने बेटे को इस फन से दूर नहीं रखना चाहते। इस तस्वीर में उन्होंने बेटे को अपने कंधों पर बिठाया हुआ है और मजे से घूम रहे हैं। बेटा आजाद कोल्ड ड्रिंक पीता हुआ अच्छे व्यू का मजा ले रहा है।
ये मुस्कान है बेहतरीन
इस तस्वीर में आमिर, किरण राव और आजाद तीनों फॉर्मल गेटअप में नजर आ रहे हैं, जिससे समझा जा सकता है कि ये किसी पार्टी या फंक्शन की तस्वीरें हैं। इस तस्वीर में सबसे खास बात यह है कि तीनों के चेहरे पर मुस्कुराहट दिख रही है। बच्चे के साथ खुशगवार लम्हों में होने से एनर्जी लेवल और भी ज्यादा बढ़ जाता है। यही वजह है कि आमिर अपने बेटे को हंसाने और उसके साथ मस्ती करने में कभी पीछे नहीं रहते।
View this post on Instagram
Baba❤Oğul çokk tatlı değiller miiiiii😍😍😍😍 @_aamirkhan #azadraokhan
इस तस्वीर में आमिर और आजाद दोनों होली के रंगों से सजे नजर आ रहे हैं। रंगों के त्योहार होली का जादू ऐसा होता है कि हर कोई इसकी मस्ती में सराबोर हो जाता है। आमिर और उनका बेटा दोनों पूरी तरह से होली की मस्ती में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि यह तस्वीर नई नहीं है, लेकिन इसे देखकर साफ पता चलता है कि आमिर अपने बेटे के साथ होली को कितनी धूमधाम से सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।