वैष्णो देवी माता के दर्शन करने जाना हर किसी के लिए उतना आसान नहीं है। क्योंकि, शहर से बाहर जाने के लिए एक आम आदमी को खर्चों की टेंशन होती है। यही कारण है कि वह पहले कहीं भी जाने से पहले बजट प्लान तैयार करते हैं। अगर वह ट्रिप उनके बजट में होगा, तो वह घूमने का प्लान बनाएंगे। अगर आप वैष्णो देवी माता के दर्शन पर जाना चाहती हैं, लेकिन खर्चों का हिसाब नहीं लगा पा रही हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप सूरत से वैष्णो देवी का ट्रिप मात्र 15 हजार में पूरा कर लेंगी।
सूरत से वैष्णो देवी का बजट ट्रिप प्लान
- सबसे पहला खर्च है ट्रेन टिकट, जिसमें अक्सर लोग गलती कर जाते हैं। अगर मौसम अच्छा है, तो आपको एसी कोच में टिकट बुक करने की जरूरत नहीं है। आप स्लीपर कोच में टिकट बुक करके भी यात्रा कर सकती हैं।
- ट्रेन से सूरत से कटरा जाने का टिकट लगभग 700 रुपये है। 2 लोगों के आने-जाने पर खर्च 2800 आएगा। यह स्लीपर कोच का टिकट प्राइस है।
- रेलवे स्टेशन के लिए आप अपने घर से ऑटो लेंगी, इसके लिए भी आपको 100 से 150 रुपये 2 लोगों के लिए खर्च करने होंगे।
- ट्रेन में खाने-पीने पर अगर खर्च की बात करें, तो जाते समय आप अपने साथ खाना घर से बनाकर लेकर जा सकती हैं। लेकिन आते समय आपको खाने पर खर्च करना होगा। आने-जाने के ट्रेन में खाने पर खर्च 1000 रुपये तक आएगा।

इसे भी पढ़ें-लो जी! IRCTC अब सिर्फ 8000 में करवा रहा है वैष्णो देवी का पूरा टूर, टिकट-होटल-खाना सब फ्री-फ्री-फ्री
- सूरत से कटरा पहुंचने के बाद आपको माता के दर्शन के लिए चढ़ाई करनी होगी। चढ़ाई के दौरान भी आप खाने-पीने पर पैसे खर्च करेंगी। इसपर भी दो लोगों का खर्च लगभग 1500 रुपये से 2000 रुपये तक आ सकता है।
- कटरा में रात गुजारने के लिए आप आश्रम में रह सकती हैं, जहां 2 लोगों के लिए प्रति व्यक्ति खर्च 1400 रुपये तक एक रात का जा सकता है। आपको एक रात ही वहां ठहरने की जरूरत पड़ेगी। अगले दिन आप वापस नीचे आकर ट्रेन ले सकती हैं।
- इस तरह वापस ट्रेन में बैठने के बाद आप अपने शहर पहुंचेगी। इस तरह आपका ट्रैवल का कुल खर्च लगभग 10 हजार तक आ सकता है। इसके बाद बचे हुए 5 हजार को आप शॉपिंग करने में लगा सकती हैं।
- आप टूर पैकेज से भी सफर कर सकती हैं, भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों