Wed Sep 16, 2026 | Updated 12:41 PM IST

Diwali पर माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान बना रहे हैं लोग, इन टूर पैकेज से मात्र 5 हजार में घूमने का मिल रहा है मौका

दिवाली के समय अकेले माता वैष्णो देवी की यात्रा करना केवल धार्मिक नहीं बल्कि आत्मिक अनुभव भी देगा। यह ट्रिप आपको जिंदगी भर याद रहने वाली है।
Updated:- 2025-10-09, 17:49 IST
irctc diwali vaishno devi tour packages under rs 5000 only

IRCTC ने माता वैष्णो देवी का टूर पैकेज अभी से लाइव कर दिया है। अगर आप कटरा ट्रेन में टिकट बुक नहीं कर पा रही हैं, तो आप वैष्णो देवी टूर पैकेज से यात्रा का प्लान कर सकती हैं। हर साल दिवाली पर कई लोग अपने परिवार के साथ IRCTC के टूर पैकेज के जरिए यह यात्रा प्लान करते हैं। इस साल भी ऐसे कई लोग होंगे। हालांकि, कई लोग ऐसे भी हैं, जो इस बार दिवाली पर घर नहीं जा पा रहे होंगे। ऐसे लोग टूर पैकेज से माता वैष्णो देवी के दर्शन का प्लान कर सकते हैं। भले ही आप यात्रा का प्लान अकेले कर रहे हों, लेकिन टूर पैकेज से आपको अकेला फील नहीं होगा। इस टूर पैकेज में आपको क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं, इसके बारे में हम विस्तार से जानकारी देंगे।

वैष्णो देवी टूर पैकेज

  • इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से हो रही है। आप इन सभी जगहों से टिकट ले सकते हैं।
  • पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
  • 16 अक्टूबर से से इसकी शुरुआत हो रही है, जिसके बाद आप वीकडेज पर इससे यात्रा कर पाएंगी।
  • पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज का नाम MATA VAISHNO DEVI EX DELHI है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

irctc diwali vaishno devi tour packages under rs 5000 onlyS

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है, आपको 10770 रुपये देने होंगे है, लेकिन परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8100 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6990 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 6320 रुपये है।

इसे भी पढ़ें- ट्रेन के General और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें

irctc diwali vaishno devi tour packages under rs 5000 onlySSS

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • पैकेज में आपको 3/एसी 2 टियर में सफर करने का मौका मिलेगा।
  • ट्रेन में 2 रातें और कटरा के होटल में 1 रात रहने का मौका मिलेगा।
  • ग्रुप के आधार पर घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
  • रेलवे द्वारा ऑन-बोर्ड खाना और तय मेनू के आधार पर ऑफ-बोर्ड खानपान भी मिलेगा।
  • होटल में एसी आवास।
  • रास्ते में कंडोली मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर और बागे बहू गार्डन में घूमने का मौका मिलेगा।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

इसे भी पढे़ं- ट्रेन के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, पहली बार सफर करने वाली हैं तो जान लें पूरी जानकारी

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, irctc official websit

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।