अष्टमी-नवमी के दिन जाना चाहती हैं माता वैष्णो देवी के दर्शन करने? तो इन टिप्स की मदद से प्लान करें ट्रिप, मात्र 10 हजार में कर आएंगी दर्शन

नवरात्रि में अष्टमी और नवमी के दिन दर्शन का महत्व अधिक माना जाता है। माना जाता है नवरात्रि में वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है और जीवन में सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य का आशीर्वाद मिलता है। ऊंचे पहाड़ों और प्राकृतिक दृश्यों से घिरी इस यात्रा में भक्त न केवल माता के प्रति भक्ति भाव महसूस करते हैं, बल्कि उन्हें भरोसा होता है कि माता उनकी सभी परेशानी खत्म कर देंगी। इसी चलते इस समय हजारों लोग माता के दर्शन का प्लान बना रहे हैं। कई लोग ऐसे भी हैं, जो बजट में यात्रा का प्लान कर रहे हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 10 हजार के अंदर माता के दर्शन करने के कुछ आसान टिप्स बताएंगे।
10 हजार में कैसे कर आएं वैष्णो देवी के दर्शन
- दिल्ली से कटरा के लिए अगर आप जा रही हैं, तो ट्रेन से दर्शन के लिए जा सकती हैं।
- देश के कई बड़े- छोटे शहरों से कटरा के लिए कई ट्रेनें उपलब्ध हैं।
- यह ट्रेन दिल्ली से कटरा जाती है और यात्रा की अवधि लगभग 12-14 घंटे होती है। अगर आप मुंबई से जा रही हैं, तो इसमें समय ज्यादा लग जाता है।
- टिकट की कीमत- ट्रेन से यात्रा करने पर नॉन एसी कोच का टिकट प्राइस- लगभग 500 रुपये है और 3AC कोच के लिए लगभग 1000 रुपये से 1500 रुपये तक है।
इसे भी पढे़ं- टूर पैकेज से घूम आएं लद्दाख, होटल-खाना और टिकट के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
कटरा पहुंचने के बाद क्या करें?
- कटरा से माता वैष्णो देवी की ऊंचाई तक पहुंचने के लिए आपको पैदल चढ़ाई करनी पड़ती है।
- आपको लगभग 13 किमी चढ़ाई करनी पड़ेगी, जिसे अगर आप पैदल पूरा करती हैं, तो आपको खर्च नहीं आएगा।
- रेलवे स्टेशन से आपको ऑटो लेकर पहले फव्वारा चौक जाना होगा। इसे कटरा मार्केट के नाम से भी जाना जाता है।
- यहां से चढ़ाई शुरू होती है। ध्यान रखें कि चढ़ाई से पहले आपको यात्रा कार्ड बनाना होगा। यह चढ़ाई से पहले आपको लेना जरूरी है। इसके बिना आपको यात्रा के लिए ऊपर नहीं जाने दिया जाएगा।
- यात्रा आप लगभग 6 से 7 घंटे में पूरा कर सकती हैं। यह आपके चलने पर निर्भर करता है।
- खाने-पीने का खर्च आप अपने बजट के अनुसार कर सकती हैं।
- अगर आप चढ़ाई के लिए सवारी लेती हैं, तो इसके लिए आपको लगभग 1000 से 2000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
- माता के दर्शन के बाद आप धर्मशालाएं और आश्रम में रात गुजार सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- टूर पैकेज से घूम आएं वाराणसी-प्रयागराज और अयोध्या, 25 हजार में ट्रेन टिकट के साथ होटल-खाना और गाड़ी भी मिल रही है
ठहरने की सुविधा
- कटरा में धर्मशालाएं और आश्रम हैं जहां आपको 300 से 500 रुपये में रात गुजारने का मौका मिल जाएगा।
- होटल ऑप्शन- बजट होटल आपको लगभग 1,000 रुपये से 2,000 प्रति रात देने होंगे।
इस तरह आप अकेले आसानी से 10 हजार के अंदर आरामदायक यात्रा कर सकती हैं। अगर आप टूर पैकेज से यात्रा का प्लान करती हैं, तो भी यह आपको सस्ता पड़ेगा। कई टूर ऑपरेटर 10 हजार के अंदर टूर पैकेज सुविधा देते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।