10 हजार में ट्रेन टिकट, खाना-पीना और घूमना सब फ्री, IRCTC का यह पॉकेट-फ्रेंडली टूर पैकेज हर किसी को आ रहा है पसंद

Trip Under 10000 for Couple in India: भारतीय रेलवे की तरफ से कुछ ऐसे टूर पैकेज लाए गए हैं, जो बजट में घूमने वाले लोगों के लिए बेस्ट है। आज के समय में घूमने-फिरने का शौक हर किसी को होता है। लोग देश के अलग-अलग धार्मिक, ऐतिहासिक और पर्यटन स्थलों की यात्रा करते हैं। कई लोग टूर पैकेज से सफर करना पसंद करते हैं, क्योंकि इसमें ठहरने, खाने-पीने और घूमने की भी पूरी व्यवस्था मिल जाती है। लोगों को प्राइवेट टूर ऑपरेटर से ज्यादा भारतीय रेलवे के टूर पैकेज पर भरोसा है, क्योंकि वह सुरक्षित ऑप्शन ही चुनना पसंद करते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 10 हजार के कम बजट वाले टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
8000 में कर आएं वैष्णो देवी के दर्शन
- इस पैकेज से दिल्ली वाले लोग दर्शन करने का प्लान बना सकते हैं।
- इस पैकेज की शरुआत 26 अगस्त से होगी। एक बार पैकेज शुरू हो जाए, तो आप हर वीकडेज पर इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज में आपको 3ac और 2ac कोच में सफर करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस- अकेले सफर करती हैं, तो पैकेज फीस 10770 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8100 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6990 रुपये है।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
10 हजार में कर आएंश्री राम के दर्शन (Couple Tour Packages Under 10000)
- इस पैकेज में आपको वाराणसी और अयोध्या दर्शन का मौका मिलेगा।
- इस पैकेज से आप हर सोमवार यात्रा कर सकती हैं।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज में आपको 3ac और स्लीपर कोच में सफर करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8,300 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8,100 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 7,550 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढे़ं-मानसून में टूर पैकेज से घूम आएं लद्दाख, होटल-खाना और टिकट के साथ मिलेंगी ये सुविधाएं
9 हजार में हो जाएंगे तिरुपति और श्री कालहस्ती के दर्शन
- इस पैकेज में आपको सिकंदराबाद से दर्शन करने का मौका मिलेगा।
- पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है।
- पैकेज की शुरुआत 28 अगस्त से हो रही है।
- इसके बाद आप हर गुरुवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 9030 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7250 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 4790 रुपये है।
इसे भी पढ़ें- टूर पैकेज से घूम आएं वाराणसी-प्रयागराज और अयोध्या, 25 हजार में ट्रेन टिकट के साथ होटल-खाना और गाड़ी भी मिल रही है
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- freepik, irctc official website
- IRCTC Tour Package के लिए टिकट कहां से बुक कर सकते हैं?
- IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से आप टिकट बुक कर सकती हैं।
- IRCTC Tour Package से सफर करना सुरक्षित है?
- जी हां, इसमें भारतीय रेलवे की तरफ से यात्रा करवाई जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।