Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

लो जी! IRCTC अब सिर्फ 8000 में करवा रहा है वैष्णो देवी का पूरा टूर, टिकट-होटल-खाना सब फ्री-फ्री-फ्री

2 दिन से लेकर 4 दिनों तक, भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर आपको अलग-अलग टूर पैकेज देखने को मिलेंगे, जिसका बजट 8 हजार से 10 हजार रुपये के अंदर है। 
Updated:- 2025-08-25, 18:39 IST
irctc vaishno devi tour packages under rs 8000 know full facility here

भारतीय रेलवे की वेबसाइट पर आपको वेष्णो देवी के कई ऐसे टूर पैकेज देखने को मिल जाएंगे, जो अलग-अलग लोकेशन से शुरू हो रहे हैं। इन टूर पैकेजों को इस तरह तैयार किया है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की चिंता न हो। टिकट बुकिंग से लेकर होटल में ठहरने की सुविधा, भोजन और ट्रांसपोर्ट जैसी कई सुविधाएं आपको इन पैकेज में मिलती हैं। इन पैकेज में रेलवे ने ध्यान रखा है कि हर वर्ग के लोग इस यात्रा में शामिल हो सकें। इसलिए, स्लीपर कोच लेकर एसी कोच तक, हर तरह की बुकिंग की सुविधा इसमें दी जा रही है। वैष्णो देवी के 8000 वाले टूर पैकेज में क्या सुविधाएं मिल रही हैं, आज के इस आर्टिकल में हम विस्तार से बताएंगे। अगर आपको पैकेज पसंद आता है, तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से बुक कर सकती हैं। 

वैष्णो देवी टूर पैकेज से जुड़ी जरूरी जानकारी

  • इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से होगी, इसलिए केवल दिल्ली के यात्री ही इससे यात्रा कर पाएंगे।
  •  पैकेज एक रात और 2 दिनों का है, इसलिए पैकेज फीस कम तय किया गया है। पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI BY VANDE BHARAT है।
  • इसमें आप वंदे भारत से यात्रा कर पाएंगी।
  •  इस पैकेज में आप कम समय में माता के दर्शन करके आ सकती हैं।
  •  पैकेज की शुरुआत 5 दिन बाद 30 अगस्त से हो रही है।
  • एक बार पैकेज शुरू हो जाए, तो आप सोमवार से गुरुवार हर हफ्ते इससे यात्रा कर सकती हैं। 
  • भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।

इसे भी पढे़ं- 10 हजार में ट्रेन टिकट, खाना-पीना और घूमना सब फ्री, IRCTC का यह पॉकेट-फ्रेंडली टूर पैकेज हर किसी को आ रहा है पसंद

irctc vaishno devi tour packages under rs 8000 know full facility heres

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं?

  • पैकेज में आपको आने-जाने की वंदे भारत ट्रेन की टिकट मिलेगी।
  • कटरा के होटल में आपको एक रात के लिए होटल भी दिया जाएगा।
  • 1 दिन नाश्ता और 1 दिन दोपहर के भोजन के साथ होटल में 1 रात का खाना मिलेगा।
  • रेलवे स्टेशन और होटल के बीच पिक-अप और ड्रॉप सेवा भी दी जाएगी।
  • होटल और बाणगंगा के बीच पिक-अप और ड्रॉप सेवा मिलेगी।
  • रेलवे द्वारा ऑन-बोर्ड खानपान भी दिया जाएगा।
  • जीएसटी पैकेज फीस में शामिल होगा।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

irctc vaishno devi tour packages under rs 8000 know full facility heresd

पैकेज फीस

  • अकेले सफर करने पर पैकेज फीस थोड़ा महंगा है, लेकिन इसमें आपको सभी सुविधाएं दी जाएंगी। 
  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 9235 रुपये है। 
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 7735 रुपये है। 
  • 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस और भी ज्यादा कम है। इसमें आपको  7360 रुपये देने होंगे। 
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 6110 रुपये है। 

इसे भी पढ़ें-टूर पैकेज से घूम आएं वाराणसी-प्रयागराज और अयोध्या, 25 हजार में ट्रेन टिकट के साथ होटल-खाना और गाड़ी भी मिल रही है

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- freepik, irctc official website

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।