herzindagi
sikkim 50 rs entry fees implement for tourists

Tourist Entry Fees: सिक्किम में नहीं कर पाएंगे अब फ्री में यात्रा, पर्यटकों को देना पड़ेगा एंट्री फीस

सिक्किम पर्यटकों के लिए अब फ्री नहीं है। इसलिए अगर आप यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो एंट्री फीस भरने के बाद ही आपको सिक्किम में घूमने की इजाजत मिलेगी।
Editorial
Updated:- 2025-03-17, 14:14 IST

भारत के खूबसूरत राज्यों में से एक सिक्किम, प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। इसकी सीमाएं नेपाल, भूटान और तिब्बत से मिलती है। इसलिए यहां का कल्चर भी आपको मिलता जुलता ही मिलेगा। यहां की राजधानी गंगटोक को सिर्फ एक शानदार पर्यटन स्थल के नाम से ही नहीं जाना जाता, बल्कि यह सिक्किम का सबसे बड़ा शहर भी माना जाता है। अगर आप यहां जा रहे हैं, तो आपको हरे-भरे जंगल, झरने, बौद्ध मठ, ऊंचे पहाड़ और साफ-सुथरी चमचमाती सड़कें आकर्षित करेंगी। लेकिन यहां जाने से पहले एक बात जान लें। क्योंकि, यहां जाने के लिए अब आपको पैसे देने पड़ेंगे।

सिक्किम घूमने के लिए कितना देना पड़ेगा चार्ज

sikkim 50 rs entry fees implement for tourists1

व्यापार पंजीकरण नियम 2025 के अनुसार, सिक्किम में पर्यटकों के लिए एंट्री फीस जारी कर दी गई है। अब अगर आप यहां घूमने जा रहे हैं, तो फ्री में यात्रा करने के बारे में भूल जाए। यहां जाने के लिए आपको 50 रुपये एंट्री फीस देनी होगी। लेकिन यह शुल्क केवल 5 साल से ऊपर के बच्चों और युवाओं के लिए ही है। 5 साल से कम उम्र के बच्चों को टूरिस्ट फीस नहीं भरना होगा। इसके साथ ही शुल्क केवल घूमने की इच्छा से आए लोगों से लिया जाएगा। यह बजट में सुंदर जगह घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है।

प्रवेश शुल्क कहां जमा कराना होगा?

एंट्री फीस जारी होने के बाद इस समय हर किसी के मन में सवाल आ रहा है कि यह एंट्री फीस उन्हें कहां देना पड़ेगा। इसके लिए उन्हें कहां जाना पड़ेगा। अगर आप भी सोच रहे हैं, तो परेशान न हो। यह एंट्री फीस आपको होटल में चेक-इन के दौरान भरना होगा। चेक-इन के समय ही आपसे 50 रुपये शुल्क लिया जाएगा।

सिक्किम में एंट्री फीस क्यों जारी किया गया?

sikkim 50 rs entry fees implement for tourists2

एंट्री फीस का उद्देश्य यह है कि इससे पर्यटन के बुनियादी ढांचे में विकास होगा। इन पैसों से सार्वजनिक सुविधाओं में विकास किया जाएगा, जिससे पर्यटकों को और अच्छी सुविधा दी जा सके। इसके साथ ही पर्यटकों का आवाजाही और बढ़ते टूरिस्ट को कंट्रोल करने के लिए भी यह शुल्क जारी किया गया है। सिक्किम, भारत में घूमने के लिए अच्छी जगह में से एक है, इसलिए यहा ंपर्यटक बहुत आते हैं।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- धनौल्टी के Eco Park में मिलेगा कम बजट में कई एक्टिविटी करने का मौका, जानें लोकेशन से लेकर टिकट प्राइस तक सब कुछ

कितने बार देना पड़ेगा शुल्क?

sikkim 50 rs entry fees implement for tourists4

ध्यान रखें कि आपको यह शुल्क 30 दिन में एक ही बार देना है। यानी आप एक बार 50 रुपये शुल्क देकर पूरे 30 दिन घूम सकते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार लोग सिक्किम में आकर अलग-अलग दिनों में अलग-अलग जगह होटल बुक करवाते हैं। ऐसे में बार-बार उनसे पैसे न लिया जाए, इसलिए आप एक होटल से प्रूफ ले लें, ताकि किसी अन्य होटल में आपको फिर से पैसे न देने पड़े।

इसे भी पढ़ें-बीटल्स आश्रम के अलावा ऋषिकेश में घूमने के लिए इन 3 जगहों पर जा सकते हैं आप

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।