सावन में आगरा के इन शिव मंदिरों में लगती है लंबी लाइन, जानें कैसे जा सकते हैं दर्शन करने

माना जाता है कि सावन के सोमवार के दिन व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। सावन के सोमवार को शिव मंदिर जाने से व्यक्ति को दोगुना पुण्य प्राप्त होता है और उनकी भक्ति का फल बढ़ जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के समय निकले विष को भगवान शिव ने अपने गले में धारण किया था। इस विष के प्रभाव को कम करने के लिए देवताओं ने भगवान शिव पर गंगाजल अर्पित किया। इसीलिए भक्त सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, ताकि भगवान शिव उन्हें सुख, शांति, और समृद्धि का आशीर्वाद दें। अगर आप सावन में सोमवार के दिन भोलेनाथ के दर्शन के लिए किसी खास मंदिर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आगरा के इन मंदिरों में जाएं।
मंकेश्वर महादेव मंदिर

(image credit- agra toursim)
मंकेश्वर महादेव मंदिर आगरा के सबसे पुराने शिव मंदिरों में से एक माना जाता है। यहां भगवान शिव के मंकेश्वर स्वरूप की पूजा की जाती है। मंकेश्वर महादेव मंदिर आगरा की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंदिर की वास्तुकला और पारंपरिक शैली इसे ऐतिहासिक दृष्टि से और भी ज्यादा खास बनाती है। यह भारत के सबसे अच्छे मंदिर में से एक है
यह मंदिर प्राचीन काल से ही श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण पूजा स्थल रहा है। इस मंदिर का इतिहास हजारों साल पुराना बताया जाता है। माना जाता है कि यहां शिवलिंग की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मंकेश्वर महादेव मंदिर, आगरा, आसानी से पहुंचा जा सकता है।
- ट्रेन से- आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से आप आसानी से पहुंच सकते हैं। आगरा कैंट से मंदिर की दूरी लगभग 7-8 किमी है। इसलिए आप यहां से टैक्सी, ऑटो-रिक्शा, या लोकल बस से आ सकते हैं।
- बस से- आप राज्य परिवहन या प्राइवेट बसों से मंदिर दर्शन के लिए आ सकते हैं।
- हवाई मार्ग से- आगरा का खेरिया हवाई अड्डा निकटतम एयरपोर्ट है, जो शहर के केंद्र से लगभग 12 किमी दूर है। यहां से आपको मंदिर तक जाने के लिए कैब बुक करनी होगी।
इसे भी पढ़ें- लखनऊ का फेमस शिव मंदिर, यहां पानी के बीच में बैठे हैं महादेव
बल्केश्वर महादेव मंदिर

आगरा के निवासियों के बीच इस मंदिर की अत्यधिक महत्व है। खासकर सोमवार और सावन के महीने में, जब मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। इस मंदिर में भगवान शिव के बाल रूप की पूजा की जाती है। सावन के महीने में इस मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाते हैं। इस दौरान श्रद्धालु रातभर जागकर भगवान शिव की आराधना करते हैं। बल्केश्वर महादेव मंदिर का वातावरण शांत और आध्यात्मिक है, जो भक्तों को आंतरिक शांति और मानसिक संतुलन बनाएं रखने में मदद करता है। मंदिर की संरचना और वास्तुकला इसे आगरा की सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनाती है।
- कैसे जाएं- बल्केश्वर महादेव मंदिर आगरा के कमला नगर क्षेत्र में स्थित है, जो शहर के प्रमुख इलाकों में से एक है।
- ट्रेन से- आप आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से आ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- ये हैं बेंगलुरु के प्रसिद्ध शिव मंदिर, इन चमत्कारी मंदिर का सूर्य की किरणें करती हैं अभिषेक
सोमनाथ महादेव मंदिर
इस मंदिर का वातावरण अत्यंत शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक है। : सावन के महीने में सोमनाथ महादेव मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। इस दौरान भक्त बड़ी संख्या में मंदिर में एकत्रित होते हैं। सोमनाथ महादेव मंदिर भगवान शिव के सोमनाथ स्वरूप को समर्पित है। यह स्वरूप भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यहां लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना करने आते हैं, लेकिन सावन के सोमवार के दिन यहां अधिक भीड़ देखी जाती है।
- कहां स्थित है मंदिर- सोमनाथ महादेव मंदिर आगरा के लोहामंडी क्षेत्र में स्थित है। यहां आप आसानी से टैक्सी, ऑटो-रिक्शा, या ई-रिक्शा के जरिए पहुंच सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।