देशभर में लोगों को 17 अप्रैल का इंतजार है। क्योंकि यह श्री राम का दिन है। रामनवमी के खास अवसर पर हर कोई भगवान के दर्शन के लिए किसी ऐतिहासिक मंदिर में जाने का प्लान बना रहा है। एक ऐसा मंदिर जिसका कनेक्शन श्री राम से जुड़ा हुआ हो।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको तमिलनाडु के फेमस राम मंदिर के बारे में बताएंगे, जहां आपको अपने पूरे जीवन में एक बार दर्शन के लिए तो जरूर जाना चाहिए। तमिलनाडु में आपको भगवान राम के ढेर सारे मंदिर मिल जाएंगे।
मुख्य शहर से लगभग 13 किमी दूर स्थित यह मंदिर तमिलनाडु में श्री राम का सबसे खास मंदिर है। माना जाता है कि रामेश्वरम वह स्थान है जहां राम ने लंका तक जान के लिए वारन सेना की मदद से पुल तैयार करवाया था।
यहमंदिर हिंदू धर्म के चार धाम तीर्थ स्थलों में से एक है, जहां श्री राम ने रावण के साथ युद्ध के दौरान हुए पापों से मुक्ति के लिए प्रार्थना की थी। इस मंदिर में श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और विभीषण की पूजा की जाती है। यह मंदिर भारत में श्री राम के सबसे फेमस मंदिरों में से एक है।
इसे भी पढ़ें- Ram Navami: रामनवमी पर अयोध्या के अलावा इन जगहों पर करें श्रीराम के दर्शन, बजट में हो जाएगा ट्रिप पूरा
कुंभकोणम शहर से लगभग 17 किमी दूर स्थित यह मंदिर रामनवमी पर दर्शन के लिए एक अच्छा स्थल है। इसका निर्माण लगभग 1,400 साल पहले पल्लव राजवंश द्वारा किया गया था। माना जाता है कि इसे विजयनगर और मराठा साम्राज्यों द्वारा और विकसित किया गया है। मंदिर के आसपास आपको घूमने के लिए कई जगहें मिल जाएंगी।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Tirupati Balaji दर्शन का बनाएं प्लान, भारतीय रेल के ये 3 पैकेज हैं सबसे सस्ते
View this post on Instagram
तिरुवन्नामलाई शहर से लगभग 55 किमी दूर स्थित इस मंदिर का प्रवेश द्वार मुख्य सड़क से कुछ ही दूरी पर है। यह मंदिर भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है, जहां भगवान राम बैठी हुई मुद्रा में है। यहां श्री राम की मूर्ति बिना धनुष और हथियार के और शांत अवस्था में है।
आज तक आपने श्री राम की ऐसी मूर्ति नहीं देखी होगी। लक्ष्मण अपने हथियारों के साथ श्री राम के पीछे खड़े हैं। वहीं माता सीता को कमल रखते हुए भगवान के पैरों के पास दिखाया गया है। इस मंदिर में श्री राम सबसे शांत है, उनका उनका दाहिना हाथ उनकी छाती पर है और उनकी आंखें बंद हैं।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik, ramnadians_insta
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।