झारखंड की राजधानी रांची से अगर आप कहीं घूमने का प्लान अपने पूरे परिवार के साथ बना रहे हैं, तो अब आप टूर पैकेज से घूमने जा सकते हैं। भारतीय रेलवे अब रांची से भी अलग-अलग टूरिस्ट प्लेस के लिए पैकेज लेकर आ रहा है। इस पैकेज की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें आपको सुविधाओं के बारे में पहले ही पता लग जाएगा। इससे अगर आपको पैकेज बजट के के हिसाब से सही लगता है, तो टिकट बुक कर लें। हाल ही, में भारतीय रेलवे ने रांची से तिरुपति बालाजी दर्शन के लिए टूर पैकेज लाइव किया है। पैकेज में क्या सुविधाएं मिलेगी, इसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में विस्तार से जानकारी देंगे।
तिरुपति टूर पैकेज
- इस पैकेज के लिए यात्रा आप केवल रांची से ही कर पाएंगे। इसलिए अगर आप अन्य शहरों से भी यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको रांची आना होगा।
- पैकेज का नाम LORD BALAJI AND VELLORE GOLDEN TEMPLE DARSHAN CONFIRMED RAIL TICKET है। आप नाम सर्च करके भी इसके बारे में जानकारी पढ़ सकते हैं।
- यह पैकेज 11 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस दिन प्रॉमिस डे मनाया जाता है।
- पैकेज 23 फरवरी से शुरू होगा। इसके बार हर वीकेंड आप यात्रा कर पाएंगे।
- पैकेज 5 रात और 6 दिनों का है।
- पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
पैकेज फीस
- पैकेज फीस- 2 लोगों के साथ अगर आप इनोवा कैब वाला ऑप्शन बुक करते हैं, तो पैकेज फीस प्रति व्यक्ति 18750 रुपये है।
- अगर अकेले यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो पैकेज फीस 35300 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19250 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 12150 रुपये है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- 3एसी क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट
- तिरुपति में 3 रात के लिए डीलक्स होटल कमरे में रहने का मौका।
- दर्शनीय स्थलों पर घूमने के लिए कैब। ब्रेकफास्ट और डिनर होटल में मिलेगा।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंगकर सकते हैं।
पैकेज में शामिल नहीं होंगी ये सुविधाएं
- ग्रेच्युटी, मिनरल वाटर, रूम हीटर, सॉफ्ट और हार्ड ड्रिंक जैसी कोई भी सुविधा होटल में लेने पर अलग से पैसे देने होंगे।
- मंदिर में एंट्री के लिए टिकट लगती है, तो पैसे अलग से देने होंगे।
- तिरुपति बालाजी विशेष दर्शन टिकट के लिए भी अलग से पैसे देने होंगे।
- हटिया में पिक ड्रॉप की सुविधा नहीं मिलेगी।
- दोपहर का भोजन आपको नहीं मिलेगा।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंआप ऑनलाइन पढ़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-बेंगलुरु वाले एक बार देख लें IRCTC का ये टूर पैकेज, सुविधाएं देखकर हो जाओगे खुश
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों