herzindagi
rama famous temples 2 days trip plan from delhi

रामनवमी पर भगवान के दर्शन के लिए दिल्ली से प्लान करें 2 दिनों का ट्रिप, जानें कहां जा सकते हैं आप

रामनवमी के पर्व में भगवान राम के मंदिरों भव्य सजावट की जाती है। मंदिरों की रौनक और चहल-पहल देखने के लिए लोग दूर शहरों से आते हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-02, 14:42 IST

रामनवमी का पर्व श्री राम के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। इस पर्व में भगवान राम की पूजा की जाती है। इस दिन भक्त उनकी पूजा-अर्चना कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। साल 2025 में रामनवमी 6 अप्रैल, रविवार को मनाई जाएगी। वीकेंड के दिन पर्व पड़ रहा है, इसलिए लोग इस मौके पर श्री राम के ऐतिहासिक मंदिरों में दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी मंदिर दर्शन के लिए जाना चाह रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली से कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में बताएंगे, जहां से आप 2 दिन का ट्रिप प्लान करके वापस अपने शहर आ सकते हैं।

श्री राम तीर्थ मंदिर (Famous Rama Temple in Amritsar)

rama famous temples 2 days trip plan from delhid

यह मंदिर अमृतसर में स्थित है। यह अटारी-वागाह बॉर्डर के पास है, इसलिए यहां पहुंचना आसान है। आप किसी भी शहर से अमृतसर के लिए सीधी ट्रेन और बस लेकर आ सकते हैं। मंदिर सुंदर है और यहां का आस-पास का नजारा भी लोगों को आकर्षित करता है। आप यहां सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक आप यहां दर्शन के लिए आ सकते हैं। रामनवमी के दिन मंदिर को आकर्षित तरीके से सजाया जाता है। मंदिर पानी के बीचों बीच बनाया गया है, इसलिए यहां का नजारा लोगों को पसंद आता है। अगर आप दिल्ली से यहां जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आराम से 2 दिन में दर्शन करके आ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-नवरात्रि में बना रहे हैं नैना देवी मंदिर के दर्शन का प्लान, तो इस टूर पैकेज से जा सकते हैं आप

अयोध्या, श्री राम मंदिर

rama famous temples 2 days trip plan from delhisd

दिल्ली से आप आराम से अयोध्या मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। क्योंकि, मंदिर के लिए दिल्ली से सीधी ट्रेनें चलती है। आप अगर मात्र 2 दिनों में दर्शन करके वापस आना चाहते हैं, तो आप वंदे भारत ट्रेन से भी यात्रा का प्लान बना सकते हैं। ध्यान रखें कि रामनवमी के पर्व पर मंदिर में भीड़ ज्यादा रहती है और लंबी लाइनें लगी रहती है। इसलिए, ट्रेन की बुकिंग आप समय से कर लें।  यह मंदिर हिन्दुओं के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ स्थल है। 

इसे भी पढ़ें- Amritsar Famous Temple: श्री राम से जुड़ा है पंजाब के इस मंदिर का कनेक्शन, रामनवमी पर बनाएं घूमने का प्लान

राजाराम मंदिर, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के ओरछा में यह मंदिर स्थित है। हर साल इस मंदिर में लाख लोग दर्शन के लिए आते हैं। रामनवमी के पर्व में दिल्ली वाले यहां भी दर्शन के लिए जा सकते हैं। 2 दिन के ट्रिप के लिए यह अच्छा मंदिर है। दिल्ली से आप ट्रेन लेकर पहुंच सकते हैं। क्योंकि, ट्रेन से यहां पहुंचना आसान है। यह बच्चों और परिवार के साथ जाने के लिए अच्छी जगहहै।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के बारे में कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
साल 2025 में रामनवमी कब है?
देशभर में रामनवमी का पर्व 6 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।