herzindagi
famous temples  noida near metro

Famous Temples In Noida: मंदिर दर्शन के लिए क्यों जाना दिल्ली? जब नोएडा में ही हो जाएंगे भगवान के दर्शन

आज के इस आर्टिकल में हम आपको नोएडा के कई प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर के बारे में बताएंगे। यहां आप मेट्रो की सहायता से आसानी से पहुंच पाएंगे।
Editorial
Updated:- 2023-09-12, 13:01 IST

नोएडा में रहने वाले लोग अक्सर मंदिर दर्शन के लिए दिल्ली में जाने का प्लान बनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है कि नोएडा में भी भगवान के कई फेमस मंदिर है। इस आर्टिकल के जरिए आप नोएडा के फेमस मंदिरों के बारे में जान पाएंगे। 

साईं बाबा मंदिर (Sai Baba Temple)

sai baba mandir famous temples in noida

साईं बाबा का यह मंदिर नोएडा के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसका निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। इसलिए यह मंदिर काफी खूबसूरत लगता है। इस मंदिर की देखरेख साईं बाबा मंदिर समिति के द्वारा की जाती है। यह मंदिर सड़क के बिल्कुल किनारे ही स्थित है, इसलिए यहां से गुजरने वाले लोगों को मूर्ति साफ दिखाई देती है। अगर आप भी नोएडा में रहते हैं, तो आपको बाबा के दर्शन के लिए एक बार जरूर जाना चाहिए।

  • कहां स्थित है मंदिर? डी, 64, 2, एफ ब्लॉक, सेक्टर 40, नोएडा (D, 64, 2, F Block, Sector 40, Noida)
  • समय- सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है।
  • मेट्रो- नोएडा सिटी सेंटर मंदिर से 1 किमी दूरी पर स्थित है। (Noida City Center Metro Station)
  • यात्रा का सबसे अच्छा समय: दिवाली, बसंत पंचमी और जन्माष्टमी त्योहार बहुत उत्साह के साथ मनाए जाते हैं।
  • अन्य आकर्षण: मंदिर में सभी त्यौहार उत्साह के साथ मनाए जाते हैं - यहां तक कि ईद और क्रिसमस भी, इसलिए यह मंदिर सभी धर्मों के लिए उपयुक्त हैं। (Delhi-NCR में स्थित प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर)

इसे भी पढ़ें- मुंबई के इन मंदिरों में करे बप्पा के दर्शन, Ganesh Chaturthi पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगह

 

अय्यप्पा मंदिर (Ayyappa Temple)

ayyappa  famous temples in noida

स्वामी अयप्पा की पूजा केरल तक न सीमित रहकर देश के बाकी हिस्सों तक फैल गई है। उन्हें शहर का दैवीय रक्षक माना जाता है। मंदिर को ज्ञान के निवास और सुरक्षात्मक प्रेम के प्रतीक देवता के रूप में भी जाना जाता है।मंदिर आध्यात्मिक गतिविधियों और उत्सवों का केंद्र है। माना जाता है कि जो बच्चे इस मंदिर में अपनी शैक्षिक यात्रा शुरू करते हैं वे तेजी से होशियार और विद्वान बनते जाते हैं। इसी के चलते लोग अपने बच्चों को यहां दर्शन के लिए जरूर लेकर जाते हैं।

यह विडियो भी देखें

  • कहां स्थित है मंदिर- सी-47, सी ब्लॉक, सी ब्लॉक, फेज 2, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर 62, नोएडा (C-47, C Block, C Block, Phase 2, Industrial Area, Sector 62, Noida)
  • मेट्रो- यह मंदिर नोएडा सेक्टर 62 के पास स्थित है।
  • समय: सुबह 6.00 बजे से 10 बजे तक और शाम 5.30 बजे से 8.30 बजे तक यात्रा का सर्वोत्तम
  • समय: नवरात्रि के दौरान (सितंबर-अक्टूबर) और विजयादशमी की सुबह। (दिल्ली के इन प्रसिद्ध शिव मंदिर में दर्शन करें)

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2023: उज्जैन में महाकाल के अलावा भगवान गणेश का यह मंदिर भी है बेहद खास

 

श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (Shri Laxmi Narayan Mandir)

नोएडा के सबसे बड़े मंदिरों में से श्री लक्ष्मी नारायण जी मंदिर में आपको एक बार दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। मंदिर की स्थापना 2000 में स्वामी कल्याण देव जी महाराज की प्रेरणा से हुई थी। यहां मंदिर में आपको भगवान् की सुन्दर प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी।

  • कहां स्थित है मंदिर- ए-2, ईएसआईसी पंचदीप कॉलोनी, सेक्टर 56, नोएडा (A-2, ESIC Panchdeep Colony, Sector 56, Noida)
  • मेट्रो-  यहां आप नोएडा सेक्टर 61 मेट्रो स्टेशन से आ सकते हैं।( Sector 61 Metro Station)
  • समय- मंदिर रात 10 बजे तक खुला रहता है। 

आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।