नवरात्रि में बना रहे हैं नैना देवी मंदिर के दर्शन का प्लान, तो इस टूर पैकेज से जा सकते हैं आप

नवरात्रि माता रानी का पर्व है। यह भारत के सबसे प्रमुख और शुभ त्योहारों में से एक है। इस दौरान माता रानी के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है, क्योंकि लोग दूर-दूर से देवी के दर्शन के लिए ऐतिहासिक मंदिरों में आते हैं। यह नौ दिनों तक चलने वाला पर्व है, जिसमें कई लोग पहला और आखिरी व्रत रखते हैं, तो वहीं कई लोग पूरे 9 दिन व्रत रखकर कन्याओं को बिठाते हैं। इस पर्व में कई लोग मौका मिलने पर माता रानी के मंदिर दर्शन का प्लान भी बनाते हैं। अगर आप भी नैना देवी मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो टूर पैकेज से जा सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको नैना देवी मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। यह टूर पैकेज आधिकारिक है, इसलिए आप इसपर भरोसा कर सकते हैं। भारतीय रेलवे ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इसे लाइव किया है।
नैना देवी मंदिर दर्शन टूर पैकेज
- इस पैकेज में आपको नैना देवी मंदिर दर्शन के साथ-साथ चंडीगढ़ घूमने का भी मौका मिलेगा।
- इसमें आपको नैना देवी, शीतला माता, ज्वालामुखी, कांगड़ा और चामुंडा देवी के भी दर्शन करवाए जाएंगे।
- इस पैकेज के लिए आप हर दिन टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से कैब से हो रही है।
- पैकेज 4 रात और 5 दिनों का है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें-रेलवे नियमों में हुआ बदलाव, ट्रेन टिकट बुक करने से पहले जान लें पूरी जानकारी
पैकेज फीस
- अगर आप अकेले दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो इस पैकेज के लिए आपको 35100 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19080 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14585 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 10380 रुपये है।
- पैकेज में आपको AC और नॉन एसी कैब में टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

- एसी वाहन का खर्च पैकेज फीस में शामिल है।
- हर दिन रात गुजारने के लिए होटल में सुविधा।
- 4 दिन ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा, लेकिन लंच आपको अलग से पैसे देकर करना होगा।
- किसी भी टूरिस्ट प्लेस पर अगर एंट्री टिकट लगती है, तो अलग से चार्ज देना होगा।
इसे भी पढ़ें- कश्मीर के गुलमर्ग ही नहीं, भारत की इन जगहों पर भी उठा सकते हैं केबल कार राइड का मजा
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के बारे में कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
- नैना देवी मंदिर कहां स्थित है?
- यह हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित है।
- भारतीय रेलवे से टूर पैकेज कहां से बुक कर सकते हैं?
- IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से आप टूर पैकेज बुक कर सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।