दिल्ली के 3 सबसे फेमस कॉलेज कौन से हैं, यहां एडमिशन मिलना इतना मुश्किल क्यों?

दिल्ली में अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेने का सपना तो हर किसी का होता है, लेकिन कभी ज्यादा फीस तो कभी एंट्रेंस क्लियर नहीं हो पाने की वजह से उन्हें कॉलेज में मौका नहीं मिल पाता। दिल्ली में ऐसे कई कॉलेज हैं, जहां एडमिशन मिलना इतना आसान नहीं है। अगर आप दिल्ली में किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन लेना चाहती हैं और आप कंफ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिल्ली के 3 सबसे फेमस कॉलेज की लिस्ट बताएंगे। इन कॉलेज की खासियत और ऑनलाइन कहां से आप अप्लाई कर सकती हैं, इसकी जानकारी भी आप यहां से पढ़ पाएंगी।
दिल्ली के सबसे फेमस कॉलेज
जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia)- दिल्ली में फेमस कॉलेज में से एक माना जाता है। यह सेंट्रल यूनिवर्सिटी होने की वजह से और भी ज्यादा खास माना जाता है। इस कॉलेज में आपको जर्नलिज्म, लॉ और इंजीनियरिंग के लिए यह अच्छा माना जाता है। बढ़ते छात्रों को देखते हुए इसी साल इस कॉलेज की फीस भी बढ़ाई गई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार 41 प्रतिशत तक फीस बढ़ाई गई थी। जामिया में स्टूडेंट को सीयूईटी स्कोर के आधार पर दाखिला मिलता है। इसकी स्थापना 1920 में ब्रिटिश शासन के दौरान की गई थी।
- अगर आप यहां एडमिशन लेना चाह रही हैं, तो ध्यान रखें कि मेरिट और रिजल्ट के हिसाब से सीट मिलती है। ज्यादातर कोर्स के लिए एंट्रेंस एग्जाम भी देना पड़ता है। आप जामिया मिल्लिया इस्लामिया की आधिकारिक वेबसाइट https://admission.jmi.ac.in/ से ऑनलाइन अप्लाई कर सकती हैं।
सेंट स्टीफंस कॉलेज (St. Stephen’s College)
इस कॉलेज को दिल्ली यूनिवर्सिटी के सबसे पुराने कॉलेज में से एक माना जाता है। इस कॉलेज को आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम में एडमिशन लेने वाले बच्चों के लिए खास माना जाता है। सेंट स्टीफंस का अपना हॉस्टल भी है। इसकी फील लगभग 75000 से 80000 रुपये तक है।
- ध्यान रखें कि इस कॉलेज में एडमिशन के लिए कट-ऑफ बहुत हाई है। इसमें पहले इंटरव्यू और राइटिंग टेस्ट भी होते हैं। यहां की फीस भी ज्यादा है। आप सेंट स्टीफंस कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ststephens.edu/ से अप्लाई कर सकती हैं।
इसे भी पढे़ं- Best College in Delhi after 12th: 12वीं के बाद दिल्ली में अच्छी पढ़ाई के लिए ये हैं के बेस्ट कॉलेज, यहां देखें-पूरी लिस्ट
हंसराज कॉलेज (Hansraj College)
हंसराज कॉलेज को NIRF ऑल इंडिया रैंकिंग 2025 में तीसरे स्थान पर रखा गया है। इस कॉलेज से कई बड़े स्टार्स ने पढ़ाई की है। इसलिए, यह कॉलेज देश के सबसे फेमस कॉलेज में से एक माना जाता है। यहां से अमिताभ बच्चन ने भी पढ़ाई की थी। इस कॉलेज का स्पोर्ट्स और कल्चरल सोसाइटी भी पॉपुलर है।
इस कॉलेज में केवल टॉप स्टूडेंट्स को ही सीट मिलती है। यहां एडमिशन लेने के लिए भी एंट्रेंस देना पड़ता है।
- इनके अलावा लेडी श्रीराम कॉलेज (LSR) और हिंदू कॉलेज (Hindu College) भी दिल्ली के सबसे फेमस कॉलेज में से एक माना जाता है। आप हंसराज कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट https://www.hansrajcollege.ac.in/ से अप्लाई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: डीयू में एडमिशन लेने से पहले ये बातें जरूर जान लें
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- delhi university
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
