मानव मुख वाली प्रतिमा से लेकर विशाल मूर्ति तक, गणेश उत्सव में इस बार तमिलनाडु के इन खूबसूरत गणपति मंदिरों में दर्शन करने जा सकती हैं आप

तमिलनाडु के गणपति मंदिरों की खासियत यह है कि यहां आपको हर रूप में गणेश जी के दर्शन करने का मौका मिल जाएगा। यहां गणेश जी की पूजा भी अलग और खास तरह से होती है। गणेश उत्सव की शुरुआत होते ही तमिलनाडु के कुछ खास गणपति मंदिर चर्चा में आ गए हैं। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि यहां भगवान गणेश के पंडाल तो सजते ही हैं, साथ में मंदिरों को भी यूनिक तरीके से सजाया गया है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तमिलनाडु के कुछ खूबसूरत मंदिरों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
यहां है मानव मुख वाले गणपति मंदिर
तमिलनाडु के थिलतर्पणपुरी में आदि विनायक मंदिर में भगवान गणेश जी का मुख मानव रूप में है। यह वही रूप है, जिसे माता पार्वती ने अपने हाथों से बनाया था। हालांकि, बाद में उन्हें हाथों हाथी का मुख लगाया गया था। यहां बप्पा की मूर्ति लगभग 5 फुट ऊंची है। यहां भी आप भगवान के हाथों में मोदक देख सकते हैं। उनके हाथों में मोदक के साथ कुल्हाड़ी, पाश और कमल भी है। यहभारत के फेमस गणपति मंदिरमें से एक है।
- लोकेशन- श्री आदि विनयगर मंदिर, सेठलापति, थिलातर्पणपुरी
- समय- सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक, शाम 4:30 से 7 बजे तक
पिल्लयारपट्टी विनयगर मंदिर
इस मंदिर के बारे में माना जाता है कि इसे चट्टानों को काटकर तैयार किया गया था। यहां आने वाले भक्तों का मानना है कि मंदिर में प्रवेश करते ही गहरी शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव होता है। ध्यान रखें कि मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध है। इसके अलावा मंदिर में फटे और छोटे कपड़े भी नहीं पहनना अलाउ है। यहां पार्किंग की जगह भी आपको मिल जाएगी।
- लोकेशन- कोइल रोड, कूथाडिपट्टी, पिल्लयारपट्टी, तमिलनाडु
- समय- सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक, शाम 4-8:30 बजे तक
इसे भी पढ़ें- पत्थर की नक्काशी से लेकर सोने की मूर्तियों तक, साउथ इंडिया में बसे हैं गणपति के अद्भुत मंदिर, गणेश चतुर्थी पर जा सकती हैं आप
अरुल्मिगु श्री वरसिद्धि वल्लभ महागणपति मंदिर
इस मंदिर में गणेश उत्सव के दौरान ज्यादा भीड़ रहती है। यह मंदिर बेसेंट नगर डिपो के ठीक सामने स्थित है। यहां आपको एक साथ 2 विनायक प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी। विनायक चतुर्थी के दौरान यहां भव्य उत्सव मनाया जाता है। यह भगवान गणेश के खूबसूरत मंदिरों में से एक है।
- लोकेशन- तीसरा एवेन्यू, बेसेंट नगर, चेन्नई, तमिलनाडु
- समय- सुबह 6:30-11, शाम 4:30-9 बजे
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।