बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, PM मोदी 24 अप्रैल को इस खास ट्रेन का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को बिहार के लिए नमो भारत ट्रेन का इनोग्रेशन करने वाले हैं। इसके बाद बिहार आने-जाने वाले यात्रियों को इस ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। रिपोर्ट्स के अनुसार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम उद्घाटन करने वाले हैं।
pm modi will inaugurate namo bharat train and amrit bharat train on 24 april in bihar

भारत की पहली सेमी-हाई स्पीड के नाम से फेमस नमो भारत ट्रेन के विस्तार के लिए देश में तेजी से काम चल रहा है। बिहार में पहली नमो भारत ट्रेन का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं, क्योंकि इससे यात्रियों को बिहार पहुंचना आसान हो जाएगा। बिहार में ट्रेनों की संख्या और सुविधा बढ़ाने की जरूरत इसलिए है, क्योंकि हर साल लाखों शहरों से बिहार की तरफ आते-जाते हैं। लेकिन त्योहारों के समय हमेशा यात्रियों को टिकट मिलने में परेशानी होती है। अब हाल ऐसा हो गया है कि आम दिनों में भी लोगों को कन्फर्म ट्रेन टिकट मिलने में परेशानी होने लगी है।

बिहार में किस रूट पर चलने वाली है पहली नमो भारत ट्रेन? (Namo Bharat TrainInauguration Date)

pm modi will inaugurate namo bharat train and amrit bharat train on 24 april in biharA

नमो भारत ट्रेन को जयनगर से पटना के बीच चलाया जाएगा। यह ट्रेन समस्तीपुर, दरभंगा, सकरी, मधुबनी, बरौनी, मोकामा और बख्तियारपुर होते हुए चलेगी। ऐसे में लोगों को लंबी दूरी की यात्रा कम समय में एक सुविधाजनक ट्रेन से करने में आसानी होगी। 24 अप्रैल के दिन इसका पीएम मोदी द्वारा उद्घाटन होगा, जिसके बाद यह ट्रेन यात्रियों के लिए शुरू हो जाएगी। यह बिहार में यात्रा के लिए सबसे अच्छी ट्रेन में से एक मानी जा रही है।

बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन के चलने का समय

pm modi will inaugurate namo bharat train and amrit bharat train on 24 april in biharDD

यह ट्रेन हफ्ते में 6 दिन चलने वाली है, जिसका पूरा सफर 6 घंटे 50 मिनट का होने वाला है। यह ट्रेन 24 अप्रैल को जयनगर से सुबह 11:40 बजे चलने वाली है। इसका मधुबनी पहुंचने का टाइम दोपहर 12:25 बजे है। इसके बाद लगभग आधे घंटे के बाद 12:55 बजे आप सकरी पहुंच पाएंगे। इसके बाद दरभंगा पहुंचने का टाइम 13:40 बजे है। इसी तरह समस्तीपुर दोपहर 3 बजे, बरौनी शाम 4:15 बजे, मोकामा शाम 5:15 बजे और पटना शाम 6:30 बजे पहुंच पाएंगे।

नमो भारत ट्रेन में क्या मिलती है सुविधाएं?

pm modi will inaugurate namo bharat train and amrit bharat train on 24 april in biharDDD

नमो भारत ट्रेन में कुल 16 कोच रहने वाले हैं। यह ट्रेन बिलकुल मेट्रो की तरह है, जिसमें स्वचालित दरवाजे, हाई-स्पीड वाई-फाई, कवच सुरक्षा प्रणाली और सीसीटीवी भी होगा। मेट्रो के साथ-साथ इसमें आपको वंदे भारत ट्रेन की तरह भी सुविधा मिलने वाली है। वंदे भारत ट्रेन की तरह इस ट्रेन में वैक्यूम टॉयलेट और एर्गोनॉमिक सीटें बनाई गई हैं। यह ट्रेन 60 किमी/घंटा के रफ्तार से चलने वाली है, जिसमें एक साथ 2000 से अधिक यात्री सफर कर सकते हैं। नमो भारत के लिएऑनलाइन टिकट बुककर सकते हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik,ANI

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP