वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। क्योंकि, अभी तक इस ट्रेन में केवल बैठकर यात्रा करने की ही सुविधा है। इस ट्रेन में लोग लंबी दूरी की यात्रा कम समय में बैठकर कर पाते हैं। इसलिए लोगों को इस ट्रेन से यात्रा करना पसंद है। यह एक एसी चेयर कार ट्रेन है। लेकिन लोग अब वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। अब भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी खुशखबरी दी है। रेलवे द्वारा दिल्ली और हावड़ा के बीच वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने जा रहा है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वंदे भारत ट्रेन स्लीपर ट्रेन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की एक और खास बात यह है कि यह ट्रेन एसी चेयर कार से ज्यादा सुंदर होगी। यह ट्रेन ज्यादा स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी। इससे दिल्ली-हावड़ा के बीच पड़ने वाले स्टेशनों से लोगों को यात्रा करने में आसानी होगी। वंदे भारत ट्रेन का स्टॉप कानपुर सेंट्रल के साथ साथ प्रयागराज जंक्शन, DD उपाध्याय जंक्शन, धनबाद जंक्शन, गया जंक्शन और आसनसोल जंक्शन पर रहने वाला है। ऐसे में जो लोग इन रूट्स से सफर करने वारे हैं, उनके इस ट्रेन के शुरू होने पर ज्यादा फायदा होगा।
अभी इस ट्रेन का किराया जारी नहीं किया गया है। लेकिन माना जा रहा है कि 3AC कोच से सफर करने वाले लोगों को एक सीट के लिए 3000 रुपये देने होंगे। अन्य ट्रेनों में 3AC कोच का किराया लगभग 1200 से 1600 तक होता है। लेकिन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यह सीधा डबल होगा। वहीं 2AC कोच का किराया 4000 रुपये प्रति सीट हो सकता है। इसके साथ ही, 5100 रुपये 1AC कोच का किराया बताया जा रहा है।आपको ट्रेन के सीटों के साथ-साथ ट्रेन को कोच के बारे में जानकारी जरूर होनी चाहिए।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें-Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेनों में सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, जानें क्या मिलेगी सुविधा
यह ट्रेन शाम को 5 बजे दिल्ली से चल सकती है। जो सुबह 8 बजे ही लोगों को हावड़ा पहुंचा देगी। अगर ऐसा होता है, तो लोगों को आरामदायक यात्रा करने के लिए यह ट्रेन बेस्ट ऑप्शन हो जाएगा। इसी ट्रेन से आप वापस भी दिल्ली आ सकते हैं। हावड़ा से ट्रेन शाम 5 बजे दिल्ली के निकलेगी। यात्रा करने से पहले आपको रेलवे के नियमोंके बारे में जानकारी होनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन में पहली बार यात्रा करने वाले लोगों के लिए बेस्ट है ये सीटें, नहीं होगी कोई परेशानी
माना जा रहा है कि इस ट्रेन में कुल 16 कोच होने वाले हैं। जिसमें सबसे ज्यादा कोच 3AC कोच के रहेंगे। 3AC कोच के कुल 11 कोच हो सकते हैं। क्योंकि इस कोच में सफर करने वाले लोगों को संख्या ज्यादा होगी। इस कोच का किराया 2AC और 1AC कोच के मुकाबले सस्ता है। इस कोच को आम लोगों के बजट के हिसाब से ट्रेन में ज्यादा संख्या में रखा जाएगा। इसके अलावा 2AC के कोच 4 और 1AC का केवल 1 कोच ही रखा जा सकता है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।