Happy Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 की शुरुआत आज, 27 जून से हो चुकी है। यह पावन यात्रा 12 दिनों तक चलेगी, और इसी के चलते लोग इसमें शामिल होने का प्लान बना रहे हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा ओडिशा के पुरी शहर में आयोजित होती है, जहां न केवल देशभर से, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचते हैं। यह यात्रा अपने विशाल और भव्य रथों के कारण बेहद आकर्षक लगती है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे की ओर से विशेष टूर पैकेज लॉन्च किए गए हैं। इस पैकेज से आपको केवल पुरी ही नहीं, बल्कि इसके आसपास के कई तीर्थ स्थलों की सैर भी करवाई जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज में मिलने वाली प्रमुख सुविधाओं और यात्रा से जुड़ी जरूरी जानकारी विस्तार से बताएंगे।
पुरी टूर पैकेज (Jagannath Rath Yatra Tour Package)
- इस पैकेज में आपको पुरी के साथ कोणार्क और चिल्का भी घुमाया जाएगा।
- यह पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है, जिसकी शुरुआत पटना से हो रही है।
- पैकेज की शुरुआत 2 जुलाई से हो रही है। इसके शुरू होने के बाद आप हर बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज का नाम PURI DHAM WITH BHUBANESWAR - KONARK - CHILKA है। पैकेज का नाम गूगल पर डालेंगे, तो आपके सामने IRCTC टूर पैकेज का ऑप्शन खुल जाएगा, जहांसे बुकिंग कर सकते हैं।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
- पहले आपको ट्रेन से यात्रा करवाई जाएगी, इसके बाद बस या कैब से शहर में घुमाया जाएगा।
पैकेज फीस (Jai Jagannath Rath Yatra)
- पैकेज में अकेले यात्रा करती हैं, तो आपको यह टूर पैकेज महंगा पड़ेगा।
- अकेले सफर करने पर पैकेज फीस 40770 रुपये देने होंगे।
- लेकिन अगर आप 2 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो कॉम्बो ऑफर मिलेगा, इसमें प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 23070 है।
- अगर 3 लोगों के साथ पर निकलती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 18840 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 16200 रुपये है।
- आपके लिए ग्रुप में सफर करना ज्यादा फायेदमंद होगा, क्योंकि इसमें आपको खर्च कम लगेगा।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं (Subho Rath Yatra 2025)
- इस बजट में आपको आने-जाने की 3AC क्लास में कन्फर्म ट्रेन टिकट मिलेगी। इसके लिए आपको अलग से टिकट बुक नहीं करना होगा, न ही अलग से पैसे देने होंगे।
- भुवनेश्वर और पुरी में आपको होटल की सुविधा पैकेज फीस में ही मिलेगी।
- एसी कार में आपको सभी जगहों पर घुमाया जाएगा।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
- रेलवे स्टेशन से होटल और इसके बाद घूमने के लिए भी गाड़ी की सुविधा इस पैकेज फीस में ही मिलेगी।
- तय मेन्यू के आधार पर होटल में 4 दिन नाश्ता और 4 दिन डिनर मिलेगा। दोपहर के भोजन के लिए आपको अलग से पैसे खर्च करने होंगे।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों