पानीपत से वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे लोग बजट में सही साधन सर्च कर रहे हैं। एक तरफ जहां लोग टूर पैकेज से यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो वहीं कई लोग बजट में यात्रा के लिए ग्रुप तैयार कर रहे हैं। ताकि ग्रुप में यात्रा करने पर उनका खर्च कम आएगा। लेकिन आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है। क्योंकि, आज के इस आर्टिकल में हम आपको वैष्णो देवी दर्शन जाने के लिए सस्ता और बजट वाला सही तरीका बताएंगे। बस, ट्रेन और फ्लाइट से सफर करने वाले लोगों को यह टिप्स पसंद आने वाले हैं।
पानीपत से वैष्णो देवी ट्रेन से जाने का खर्च
पानीपत से वैष्णो देवी ट्रेन से जाना आपको फायदेमंद हो सकता है। परिवार के साथ जाने वाले लोगों के लिए यह सबसे अच्छा साधन है, क्योंकि स्लीपर कोच में टिकट सस्ती होती है। वैष्णो देवी तक पहुंचने का सफर लंबा होता है, इसलिए आप ट्रेन में आराम से सोकर यात्रा कर सकते हैं। अगर आप 4 से 5 लोग यात्रा कर रहे हैं, तो स्लीपर कोच से आने-जाने का कुल खर्च लगभग 3500 से 4000 रुपये तक ही खर्च आएगा। अगर आप एसी कोच में सफर करते हैं, तो 7 से 8 हजार रुपये तक आपको ट्रेन टिकट पर देने होंगे। इसमें 4 से 5 लोगों की ट्रेन की टिकट हो जाएगी। इसके बाद आप खाना-पीना और दर्शन तक पहुंचने का खर्च देखेंगे।
पानीपत से वैष्णो देवी फ्लाइट से जाने का खर्च
फ्लाइट से जाने में भी आपको किसी तरह की परेशानी नहीं होने वाली है। जिन लोगों का बजट अच्छा है वह फ्लाइट से यात्रा कर सकते हैं। लेकिन पानीपत से आपको सीधी फ्लाइट नहीं मिलने वाली। इसके लिए पहले आपको दिल्ली जाना होगा और वहां से जम्मू हवाई अड्डा तक के लिए आप टिकट ले सकते हैं। इस तरह यात्रा करने में आपको परेशानी भी ज्यादा होगी और खर्च भी ज्यादा आएगा। क्योंकि, फ्लाइट से प्रति व्यक्ति एक तरफ का टिकट प्राइस ही 5000 रुपये से 6000 रुपये तक है। ऐसे में आने-जाने का फ्लाइट टिकट का खर्च 10000 से 12000 रुपये प्रति व्यक्ति आएगा। पानीपत वालों को इसमें आरामदायक यात्रा का अहसास नहीं होने वाला।
इसे भी पढ़ें- मसूरी में घूमने के लिए नई जगह ढूंढ रहे हैं, तो ये 3 जगह आएगी पसंद
पानीपत से वैष्णो देवी बस से जाने का खर्च
ट्रेन में अगर आपको टिकट नहीं मिल पा रही है, तो आप बस से भी जा सकते हैं। बसे से भी आसानी से कटरा पहुंचा सकता है। कटरा का सफर तय करने के लिए अगर आप सरकारी बस ले रहे हैं, तो 400 से 500 रुपये में पहुंच जाएंगे। अगर आप एसी बस में सफर कर रहे हैं, तो 1200 से 1500 रुपये प्रति व्यक्ति खर्च आएगा। बस से सफर करने में आपको समय ज्यादा लग सकता है। क्योंकि, बसें ट्रैफिक में भी फंस जाती है। इसके साथ ही, बस में जगह कम होती है, इसलिए ट्रेन की तरह आप इसमें टहल या खड़े नहीं हो पाते।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों