herzindagi
sainji village to lambi dehar mine hidden place in mussoorie

मसूरी में घूमने के लिए नई जगह ढूंढ रहे हैं, तो ये 3 जगह आएगी पसंद

मसूरी में अगर हर साल एक ही जगह घूम-घूमकर बोर हो गए हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। इन जगहों पर आपको ज्यादा भीड़ भी देखने को नहीं मिलेगी। यहां आप स्कूटी पर अपने पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।
Editorial
Updated:- 2024-06-14, 11:23 IST

हरियाणा, दिल्ली और पंजाब जैसी जगहों से अगर किसी को कम बजट में ट्रिप प्लान करना होता है, तो वह मसूरी जाने का प्लान बनाते हैं। क्योंकि कम बजट में पहाड़ी वाली जगह पर घूमना है, तो इससे अच्छी जगह नहीं मिल सकती।  मसूरी ही ऐसी जगह है, जो कम बजट में पहाड़ों को सुंदर नजारा दिखाती है।

अब तक आप मसूरी में कई बार घूम चुके होंगे। ऐसे में बार-बार एक ही जगह पर घूमने में आपको भी मजा नहीं आ रहा होगा। ऐसे लोगों के लिए हम आज के इस आर्टिकल में मसूरी की कुछ छुपी हुई जगहों के बारे में जानकारी देंगे। इन जगहों के बारे में ज्यादा लोग नहीं जानते, इसलिए आपको यहां ज्यादा भीड़ भी देखने को नहीं मिलेगी।

सैंजी गांव (मकई गांव)

 mussorie village

यह मसूरी के फेमस केम्पटी फॉल्स से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। भल ही यह एक छोटा सा गांव है, लेकिन एक ही नजर में यह आपके दिल में बैठ जाएगा। यह टिहरी गढ़वाल जिले के जौनपुर ब्लॉक में है। यह गांव मकई के खेतों के बीच बना हुआ है। इसलिए इसे मकई गांव के नाम से भी जाना जाता है।

गांव में हर जगह आपको मकई के ढेर देखने को मिलेंगे। इस गांव की सबसे ज्यादा खासियत यह है कि आपको हर घर की दीवारों पर मक्के की माला टंगी हुई नजर आएगी। लोगों ने अपने घरों की दीवारों को किसी सजावटी चीजों से नहीं बल्कि भुट्टो से सजाया हुआ है। यहां घरों में आपको बालकनियां, खिड़कियां और दरवाजे  हर जगह भुट्टे लटके हुए नजर आएंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝐒𝐚𝐢𝐧𝐣𝐢 - 𝐂𝐨𝐫𝐧 𝐯𝐢𝐥𝐥𝐚𝐠𝐞 𝐨𝐟 𝐈𝐧𝐝𝐢𝐚 (@corn.village.sainji)

इसे भी पढ़ें- Kempty Waterfall नहीं मसूरी में यहां छिपे हैं सबसे सुंदर झरने, नहीं मिलेगी ज्यादा भीड़

यह विडियो भी देखें

लंबी देहर माइंस

Unexplored places in Mussoorie,

यह जगह मसूरी मॉल रोड से लगभग 10 किमी दूर स्थित है। हालांकि इस जगह को मसूरी के हॉरर प्लेस के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि इस इस खदान में करीब 50 हजार आत्माएं घूमती हैं। यहां रहने वाले लोगों का मानना है कि खदान में गलत तरीके से माइनिंग की जा रही थी। लेकिन एक दिन अचानक यहां काम कर रहे सभी  मजदूर बीमार पड़ने लगे। इसके बाद सभी मजदूरों की फेफड़े की समस्या के चलते मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें- मसूरी जाने का सबसे सही तरीका, जानें कैसे कर सकते हैं सस्ते में प्लान?

इस जगह को लेकर यह भी कहा जाता है कि उस समय मजदूरों को खून की उल्टियां भी हो रही थी। इसलिए इस जगह को भूतिया जगह के नाम से जाना जाता है। इसके बाद भी लोग यहां घूमने के लिए आते हैं। यह जगह ठंड के मौसम में और भी ज्यादा सुंदर लगती है, क्योंकि चारों ओर देवदार के पेड़ों और धुंध छाए रहने से यह स्थान  स्वर्ग की तरह नजर आता है। 

इसके अलावा आप जबरखेत नेचर रिजर्व, भद्रराज मंदिर और एग्लर नदी जैसी जगहों पर घूमने जा सकते हैं। 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik, chillin.angmo_insta, corn.village.sainji_insta

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।