One Day Trip: मध्य प्रदेश के शिवपुरी के पास में स्थित इन शानदार जगहों को वीकेंड डेस्टिनेशन बनाएं, खुशी से झूम उठेंगे

Weekend Trip: अगर आप भी वीकेंड में मध्य प्रदेश में घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो शिवपुरी के आसपास में स्थित इन शानदार और खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
image

One Day Trip Around Shivpuri: मध्य प्रदेश का शिवपुरी एक चर्चित और लोकप्रिय शहर है। कहा जाता है कि इस खूबसूरत शहर को पहले सिपरी नाम से भी जाना जाता था।

शिवपुरी जिस तरह ऐतिहासिक तथ्यों के लिए जाना जाता है ठीक उसी तरह यहां स्थित मनमोहक जाधव सागर झील, चांद पाटा झील, और माधव सागर झील के लिए भी जाना जाता है।

यह सच है कि शिवपुरी में घूमने के लिए हर दिन दर्जन से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं, लेकिन पर्यटक सिर्फ शिवपुरी को ही एक्सप्लोर करके चले जाते हैं। इस शहर के आसपास में भी कई शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं।

इस आर्टिकल में हम आपको शिवपुरी के आसपास में स्थित कुछ शानदार और मनमोहक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं।

कुनो नेशनल पार्क (Kuno National Park)

Kuno National Park

शिवपुरी के आसपास में स्थित किसी शानदार और चर्चित जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले कुनो नेशनल पार्क ही पहुंचते हैं। यह मध्य प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत का एक प्रसिद्ध नेशनल पार्क है। प्रकृति प्रेमियों के लिए इसे जन्नत भी माना जाता है।

कुनो पार्क को वाइल्ड सैंक्चुअरी के तौर पर कूनो नेशनल पार्क की स्थापना वर्ष 1981 में की गई थी। इस पार्क भारत की विंध्य पहाड़ियों का एक आभूषण माना जाता है। आपको बता दें कि नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से आए चीतों का घर भी माना जाता है। इस खूबसूरत पार्क में आप दर्जन से अधिक किस्म के जानवरों को देख सकते हैं और जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

  • दूरी-शिवपुरी से कुनो नेशनल पार्क की दूरी करीब 65 किमी है।

ग्वालियर (Gwalior)

Gwalior

ग्वालियर मध्य प्रदेश के सबसे प्राचीन और ऐतिहासिक शहरों से एक है। इस शहर को तानसेन की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। यह ऐतिहासिक शहर गुर्जर-प्रतिहार, तोमर, और कछवाहा राजवंशों की राजधानी भी रहा है।

ग्वालियर अपने ऐतिहासिक कारणों के अलावा फोर्ट, महल, स्मारक और इमारतों के लिए भी जाना जाता है। इस शहर में स्थित ग्वालियर किला, फूल बाग, गूजरी महल संग्रहालय, सर्राफा बाजार, ग्वालियर चिड़ियाघर और रानी लक्ष्मी बाई की समाधि जैसी चर्चित जगहों को एक्सप्लोर करने सबसे अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। यह शहर स्ट्रीट फूड्स के लिए भी जाना जाता है।

  • दूरी-शिवपुरी से ग्वालियर की दूरी करीब 115 किमी है।

सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur)

Sawai Madhopur

अगर आप शिवपुरी की धरती से राजस्थान की धरती पर घूमने जाना चाहते हैं, तो आप सवाई माधोपुर जा सकते हैं। सवाई माधोपुर, शिवपुरी से कुछ ही घंटों की दूरी पर मौजूद है। यह राजस्थान का एक ऐतिहासिक शहर भी है।

सवाई माधोपुर में आप रणथंभौर किला, घुश्मेश्वर मंदिर, टोंक, सुनहरी कोठी और हाथी भाटा जैसी शानदार जगहों के साथ रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। नेशनल पार्क को प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग भी माना जाता है। रणथंभौर पार्क में आप जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यहां आप ऊंट की सवारी भी कर सकते हैं।

  • दूरी-शिवपुरी से सवाई माधोपुर की दूरी करीब 179 किमी है।

झांसी (Jhansi)

Jhansi

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित झांसी एक ऐतिहासिक शहर माना जाता है। यह शहर झांसी की रानी के नाम से भी जाना जाता है। इस शहर को प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र भी माना जाता है।

झांसी में आप रानी लक्ष्मी बाई का महल, झांसी म्यूजियम, हर्बल गार्डन, गणेश मंदिर और रानी महल जैसे चर्चित जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। झांसी में घूमने के साथ-साथ आप सस्ते में शॉपिंग भी कर सकते हैं।

  • दूरी-शिवपुरी से झांसी की दूरी करीब 96 किमी है।

इन जगहों को भी एक्सप्लोर करें

शिवपुरी के आसपास में अन्य और भी कई शानदार और बेहतरीन जगहें मौजूद हैं, जिन्हें आप एक दिन की ट्रिप में एक्सप्लोर कर सकते हैं। जैसे- मुख्य शहर से करीब 10 किमी दूर सांख्य सागर, 115 किमी की दूरी पर स्थित ओरछा और करीब 104 की दूर स्थित दतिया को भी एक्सप्लोरर कर सकते हैं

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP