October Tour Packages: अक्टूबर खत्म होने से पहले बुक कर लें 30 हजार वाले ये 3 टूर पैकेज, खाना-रहना और घूमने के लिए गाड़ी भी दे रहा है IRCTC

अक्टूबर में मौसम अच्छा होने की वजह से लगभग हर कोई कहीं न कहीं घूमने का प्लान बना रहा है। हालांकि, कहां घूमने जाएं, लोकेशन का चयन करना मुश्किल हो रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि जब आप कहीं घूमने जाती हैं तो आपको यात्रा से जुड़ी सारी तैयारी करनी पड़ती है, जैसे होटल बुक करना, ट्रेन टिकट बुक करना, घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा जैसी कई चीजें। अगर आप भी इन तैयारियों के चलते यात्रा नहीं कर पा रही हैं, तो आप टूर पैकेज से यात्रा का प्लान कर सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अक्टूबर के आखिरी दिनों में शुरू हो रहे टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। पैकेज में क्या-क्या सुविधाएं मिल रही हैं इसके बारे में भी आप पढ़ सकती हैं।
उत्तराखंड टूर पैकेज
- पैकेज में आप नैनीताल, अल्मोड़ा, मुक्तेश्वर और दिल्ली घूम पाएंगी।
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद से 21 अक्टूबर को हो जाएगी।
- इसके बाद आप हर गुरुवार पैकेज से यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम GREEN TRIANGLE OF UTTARAKHAND है। पैकेज का नाम सर्च करके आप इसके बारे में पूरी जानकारी पढ़ सकते हैं।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है, आपको 37100रुपये देने होंगे है, लेकिन परिवार या दोस्तों के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 30330 रुपये है।
गुजरात टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत हैदराबाद, कल्याण, पुणे, सिकंदराबाद और सोलापुर से हो रही है।
- पैकेज में आप वडोदरा, अहमदाबाद, द्वारका और सोमनाथ घूम पाएंगी।
- पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है।
- पैकेज की शुरुआत 22 अक्टूबर से हो रही है। इसके बाद आप हर बुधवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम SUNDAR SAURASHTRA है।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 27650 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 26960 रुपये है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढ़ें- ट्रेन के General और 2S कोच में क्या होता है अंतर, जानें
शिलांग टूर पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत गुवाहाटी से हो रही है।
- पैकेज में आप चेरापूंजी, काजीरंगा, मावल्यान्नंग और शिलांग घूम पाएंगी।
- पैकेज 6 रात और 7 दिनों का है।
- पैकेज की शुरुआत 18 अक्टूबर से हो रही है। इसके बाद आप हर बुधवार और शनिवार इससे यात्रा कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको बस से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज का नाम ESSENCE OF NORTHEAST GROUP PACKAGE EX-GUWAHATI है।
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 36,450 रुपये है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 28,670 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढे़ं- ट्रेन के 3E और 3AC कोच में क्या होता है अंतर, पहली बार सफर करने वाली हैं तो जान लें पूरी जानकारी
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official websit
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।