IRCTC लेकर आया है पहली बार दुबई का फैमिली टूर पैकेज, फ्लाइट टिकट के साथ होटल और घूमने के लिए गाड़ी भी मिलेगी

दुबई घूमने कैसे जाएं, अगर समझ नहीं आ रहा है, तो टूर पैकेज से यात्रा का प्लान कर सकती हैं। अब आपको किसी निजी टूर पैकेज पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारतीय रेलवे की तरफ से यह पैकेज लाइव किया गया है। दुबई पहली बार जाने वाले लोगों के लिए, हर तरह की सुविधाएं पहले ही तैयार है। आपको केवल टिकट बुक करना है। इसके बाद आप दुबई में कहां रात गुजारेंगे, कहां घूम पाएंगे और फ्लाइट से उतरने के बाद कैसे आप होटल पहुंचेंगे, इसकी पूरी तैयारी रेलवे ने कर ली है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस पैकेज बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दुबई टूर पैकेज
- इस पैकेज के लिए टिकट इंदौर से बुक कर पाएंगी आप।
- पैकेज में आपको अबू धाबी और दुबई घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 22 दिसंबर से हो रही है।
- पैकेज में आपको 6 रात और 7 दिनों का है।
- पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज का नाम DUBAI CHRISTMAS DELIGHT है। पहले ही पैकेज बुक कर लें, ताकि बाद में आपको परेशानी नहीं होगी।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है, आपको 127000 रुपये देने होंगे, लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 106500 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 104800 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 98700 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढे़ं- नवरात्रि में इस IRCTC टूर पैकेज से कर आएं नैना देवी के दर्शन, मात्र 20 हजार के अंदर टिकट से लेकर होटल तक हर सुविधा मिल रही है
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- एयर इंडिया फ्लाइट टिकट आने-जाने का खर्च शामिल है।
- 3 स्टार होटल की सुविधा।
- नाश्ता और रात का खाना मिलेगा।
- दोपहर के भोजन के लिए अलग से पैसे देने होंगे।
- सैंड ड्यून सफारी कर पाएंगे।
- एसी डीलक्स बस से सफर कर पाएंगी।
- मिरेकल गार्डन की सैर, दुबई मॉल की सैर, बुर्ज खलीफा में प्रवेश और 124वीं मंजिल।
- बारबेक्यू डिनर के साथ डेजर्ट सफारी।
- शेख जायद मस्जिद और बीएपीएस मंदिर सहित अबू धाबी के दर्शनीय स्थलों की सैर।
- एयरपोर्ट से अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड सह एस्कॉर्ट।
- 80 साल तक का यात्रा बीमा।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।