बेंगलुरु से पोर्ट ब्लेयर घूमने का सपना होगा पूरा, IRCTC के इस टूर पैकेज में मिल रही हैं अच्छी सुविधाएं

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह की राजधानी है। यह जगह साफ-सुथरे समुद्री तट, नीले समुद्र और हरी-भरे इलाकों की वजह से जाना जाता है। राधानगर बीच, कोरल बीच और कैलिंग बीच जैसी जगहें बेहद खूबसूरत हैं। अगर आप अपने परिवार के साथ यहां जाना चाहती हैं, तो आपकी इस परेशानी का हल IRCTC लेकर आया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको सस्ते कई जगहों पर घुमाया जाएगा। पोर्ट ब्लेयर के साथ-साथ आप कई खूबसूरत जगहों पर घूम पाएंगी।
बेंगलुरु से पोर्ट ब्लेयर टूर पैकेज
- इस पैकेज के लिए टिकट बेंगलुरु से बुक कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको हैवलॉक / नील / नॉर्थ बे द्वीप / पोर्ट ब्लेयर / रॉस द्वीप घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत 8 अक्टूबर से हो रही है। 1 दिन के लिए ही आप टिकट बुक कर पाएंगी।
- पैकेज में आपको 6 रात और 7 दिनों का है।
- पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
- पैकेज कोड SBA07 है।
- पैकेज का नाम TROPICAL WONDERS OF ANDAMAN है।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है, आपको 74,750 रुपये देने होंगे।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 54,800 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 52,950 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 44,700 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढे़ं- नवरात्रि में इस IRCTC टूर पैकेज से कर आएं नैना देवी के दर्शन, मात्र 20 हजार के अंदर टिकट से लेकर होटल तक हर सुविधा मिल रही है
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- इंडिगो एयरलाइंस द्वारा इकोनॉमी क्लास में सफर करने का मौका मिलेगा।
- नाश्ते और रात के भोजन के साथ होटल की सुविधा भी मिलेगी।
- पोर्ट ब्लेयर में 4 रातें, हैवलॉक में 1 रात और नील में 1 रात के लिए आप रह पाएंगी।
- यात्रा कार्यक्रम के अनुसार दर्शनीय स्थलों के लिए प्रवेश टिकट का प्राइस भी इसमें शामिल होगा।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
पैकेज में शामिल नहीं होंगी ये सुविधाएं
- दोपहर के भोजन का खर्च अलग से देना होगा।
- स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटी करने पर आपको अलग से पैसे देने होंगे।
- होटल में कोई भी पर्सनल सुविधा लेते हैं, तो अलग से पैसे देने होंगे।
- टूर गाइड की सेवाएं नहीं मिल रही है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।