नोएडा से केदारनाथ जाने के लिए बस-ट्रेन या फ्लाइट क्या है सस्ता? जानें

केदारनाथ पहुंचने के लिए अगर आपने सही साधन का चुनाव किया, तो आप कम समय में अपनी इस यात्रा को पूरा कर लेंगे। लेकिन इसके लिए आपको सही प्लानिंग करना जरूरी है।
noida to kedarnath full travel guide with bus train or flight

केदारनाथ यात्रा के शुरू होने के बाद से अब तक लाखों लोगों ने भोले बाबा के दर्शन कर लिए हैं। वहीं कई लोग हैं, जो अभी तक प्लान ही नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि नोएडा से केदारनाथ पहुंचने का सही तरीका क्या है। केदारनाथ जाने के लिए जरूरी है कि आप सही साधन का चयन करें। क्योंकि, यह आरामदायक यात्रा के साथ-साथ, समय पर यात्रा और आपके बजट का भी हिस्सा होता है। अगर आप सही साधन का चयन करते हैं, तो इससे आप यात्रा का खर्च पहले ही पता लगा लेंगे।

नोएडा से केदारनाथ कैसे जाएं?

noida to kedarnath full travel guide with bus train or flight2

ट्रेन से जाने का खर्च- नोएडा से केदारनाथ जाने के लिए अगर आप आरामदायक साधन ढूंढ रहे हैं, तो ट्रेन से आधा सफर पूरा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि ट्रेन आप आधे रास्ते तक ही ले पाएंगे। आप नोएडा से देहरादून या या हरिद्वार के लिए पहले ट्रेन ले सकते हैं। इसके बाद आपको ऋषिकेश पहुंचना होगा, क्योंकि लोग ऋषिकेश से यात्रा की शुरुआत करते हैं। अगर आप ऋषिकेश नहीं जाना चाहते हैं, तो देहरादून या या हरिद्वार से भी बस ले सकते हैं। यहां से आपको सोनप्रयाग या गौरीकुंड के लिए बस लेना होगा।

आपको जीप या टैक्सी की सुविधा आपको यहां से मिल जाएगी। गौरीकुंड पहुंचने के बाद आपकी केदारनाथ के लिए पैदल यात्रा शुरू होती है। यहां से आप खच्चर, पालकी और हेलीकॉप्टर से भी सफर कर सकते हैं। ट्रेन से अगर आप नोएडा से हरिद्वार स्लीपर कोच में जाते हैं, तो खर्च 300 से 400 रुपये तक ही आएगा, इसके बाद आप बस लेंगे, तो एसी बस का खर्च 1200 से 1500 रुपये प्रति व्यक्ति और सरकारी बस में 600 से 800 रुपये लग सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-कानपुर से वैष्णो देवी जाने के लिए ट्रेन-बस या फ्लाइट क्या पड़ेगा सस्ता, जानें यात्रा का सही तरीका

बस से जाने का खर्च

noida to kedarnath full travel guide with bus train or flightaa

अगर आप ट्रेन और बस बदलने का झंझट नहीं चाहते हैं, तो नोएडा से सीधा बस भी ले सकते हैं। यह बस पहले हरिद्वार जाएगी और इसके बाद आगे का सफर पूरा करेगी। इसमें सबसे अच्छा फायदा यह है कि इसमें आपको बार-बार बस और ट्रेन बदलने की टेंशन भी नहीं रहेगी। अगर आप नॉन एसी बस में सफर कर रहे हैं, तो खर्च नोएडा से गौरीकुंड तक जाने का खर्च लगभग 1500 से 2000 रुपये तक आएगा। यह एक धार्मिक यात्रा है, जिसमें आपका खर्च ज्यादा नहीं आने वाला है।

इसे भी पढ़ें-दिल्ली से बनाएं मशोबरा घूमने का प्लान, जानें मात्र 20 हजार में पार्टनर के साथ कैसे घूम आएंगी आप

फ्लाइट से जाने का खर्च

noida to kedarnath full travel guide with bus train or flightfff

नोएडा केदारनाथ फ्लाइट से जाने का खर्च आपको ज्यादा पड़ेगा। क्योंकि, पहले आपको दिल्ली जाना होगा। यहां से आप देहरादून के लिए फ्लाइट लेंगे। इसके बाद आप बस लेंगे और गौरीकुंड तक का सफर करेंगे। ऐसे में फ्लाइट और बस का खर्च ही लगभग 6000 से 8000 रुपये तक प्रति व्यक्ति हो जाएगा। इसके बाद आपको रहने का खर्च और खाने-पीने का खर्च अलग करना होगा। भले ही इस साधन से आप कम समय में आरामदायक यात्रा कर पाएंगे, लेकिन इसमें खर्च ज्यादा लगेगा।यह भारत केसबसे फेमस मंदिमें से एक है।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP