बच्चों की गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने की वजह से इस समय लाखों लोग अपने पूरे परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन जाने का प्लान बना रहे हैं। कानपुर से भी लोग इस समय अपने दोस्तों या परिवार के साथ दर्शन का प्लान बना रहे हैं, लेकिन सही साधन का चयन करना उनके लिए मुश्किल हो रहा है। उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए जाने के लिए सस्ता साधन कौन सा है। क्योंकि, जब आप परिवार के साथ जाते हैं, तो टिकट से लेकर हर चीज का खर्च आपके ऊपर आ जाता है। अगर आप भी यात्रा का सही तरीका ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको कानपुर से वैष्णो देवी जाने का सही तरीका विस्तार से बताएंगे।
फ्लाइट से जाने पर खर्च- अगर आप फ्लाइट से यात्रा करते हैं, तो आपका खर्च ज्यादा होगा, क्योंकि फ्लाइट से टिकट महंगी है। अगर आप अकेले भी यात्रा करते हैं, तो एक तरफ से फ्लाइट टिकट का प्राइस 6000 रुपये से 7000 रुपये तक है। इस तरह से दोनों तरफ से फ्लाइट से आने-जाने का खर्च 12000 रुपये से 14000 रुपये तक जाएगा। ऐसे में पूरे परिवार के साथ फ्लाइट का खर्च ही बहुत ज्यादा हो जाएगा। लेकिन फ्लाइट से यात्रा करने में आपको पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगने वाला है। आप कम समय में आराम से फ्लाइट से पहुंच सकते हैं, लेकिन खर्च इसमें ज्यादा आएगा।
इसे भी पढे़ें- बिहार से वैष्णो देवी जाने के लिए बस-ट्रेन या फ्लाइट में से क्या है बेस्ट? जानें यात्रा का सही तरीका
अगर आप फ्लाइट के मुकाबले थोड़ा सस्ता साधन ढूंढ रहे हैं, जो आरामदायक भी हो और खर्च भी कम आए, तो ट्रेन से अच्छा साधन आपके लिए नहीं हो सकता। अगर आप पूरे परिवार के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो स्लीपर कोच में सफर करने में टिकट का खर्च भी ज्यादा नहीं आने वाला। इसमें प्रति व्यक्ति टिकट का खर्च लगभग 340 से 400 रुपये तक ही आएगा। ऐसे में ट्रेन से आने-जाने का खर्च 600 से 800 रुपये तक आएगा। ऐसे में आप अपने पूरे परिवार के साथ आसानी से 20 हजार के अंदर यात्रा कर पाएंगे। भले ही ट्रेन से यात्रा करने में आपका समय ज्यादा लगेगा, लेकिन खर्च कम आएगा और आरामदायक यात्रा भी हो जाएगी।ट्रेन से यात्रा करने का सबसे अच्छा फायदा यह है कि आप आने-जाने दोनों के दौरान बजट में यात्रा कर पाते हैं।
यह विडियो भी देखें
बस से जाने का खर्च भी आपको सस्ता ही पड़ेगा, लेकिन इससे आप आरामदायक यात्रा नहीं कर सकते। क्योंकि बस में स्पेस कम होता है, जिसमें आप चल-फिर नहीं सकते हैं। ऐसे में आपको लंबी दूरी की पैदल चढ़ाई भी करनी है, इसलिए आप आरामदायक यात्रा का ही चयन करना चाहेंगे। लेकिन अगर आपको ट्रेन में सीट नहीं मिल रही है, तो बस से सफर करना आपके लिए अच्छा ऑप्शन रहेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।