image

Travel Permits for Indian States: सिर्फ टिकट ही नहीं, भारत की इन 5 जगहों पर जाने के ल‍िए चाह‍िए स्पेशल परमिट; वरना खराब हो सकती है ट्रि‍प

भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं। हर क‍िसी को घूमना भी बहुत पसंद होता है। ऐसे में अगर आप कहीं घूमने की प्‍लान‍िंग कर रही हैं तो कुछ जगहों पर जाने के ल‍िए स्‍पेशल परम‍िट की जरूरत पड़ती है। यहां हम आपको उन जगहों के बारे में व‍िस्‍तार से जानकारी देने जा रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-26, 15:38 IST

हमारे यहां भारत में घूमने फ‍िरने वाले जगहों की कमी नहीं है। कुछ जगहें तो इतनी खूबसूरत हैं ज‍िनकी तुलना व‍िदेशों से की जाती है। यहां के हर राज्‍य की कोई न कोई खासियत जरूर है। कहीं आपको घूमने के लि‍ए अच्‍छी जगह म‍िलेंगी, तो कुछ जगहों का खानपान बहुत ही अच्‍छा है। वहीं कुछ जगह ऐसी भी हैं जो अपने अनोखे कल्‍चर की वजह से जानी जाती हैं। हालांक‍ि, हर जगह जाना भी उतना आसान नहीं है।

आप जब व‍िदेश जाती हैं ताे पासपोर्ट और वीजा की जरूरत पड़ती है, तो वहीं भारत में भी ऐसी कई जगह हैं जहां जाने के ल‍िए आपको स्‍पेशल पर‍म‍िट लेना पड़ता है। यहां हम आपको उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं-

arunachal pradesh

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh)

अरुणाचल प्रदेश की ग‍िनती भारत के सबसे खूबसूरत राज्‍यों में होती है। हालांक‍ि, यहां पर कई जगहें हैं जहां जाने क‍े ल‍िए आपको इनर लाइन परमिट (ILP) लेना होता है। उन जगहों में जीरो पॉइंट, मोन, बॉमनक, तवांग, मेखो जैसी कई जगहें शाम‍िल हैं। ऐसा इसल‍िए होता है क्‍योंक‍ि ये राज्य भारत के बॉर्डर पर है। यहां से म्यांमार, चीन और भूटान का बॉर्डर है। खास बात तो ये है क‍ि भारतीय लोगों को परम‍िशन लेने में कोई द‍िक्‍कत नहीं आती है।

यह भी पढ़ें- 2026 में होने वाली है शादी? स्पेन से लेकर अलीबाग तक, ये 5 जगहें Destination Wedding के ल‍िए रहेंगी बेस्‍ट

सिक्किम (Sikkim)

स‍िक्‍कि‍म ज‍ितनी खूबसूरत जगह है, उतनी ही यहां जाना आसान नहीं है। स‍िक्‍क‍िम में युकसाम और पेलींग जैसी कुछ शानदार जगहों पर जाने के ल‍िए आपको प्रतिबंधित क्षेत्र परमिट की जरूरत होती है। सि‍क्‍क‍िम भले ही बहुत बड़ा नहीं है लेक‍िन यहां चीन, भूटान और नेपाल जैसे देशों की सीमा है। यही कारण है कि सिक्किम को भारत का सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय सीमाओं वाला राज्य माना जाता है। एक बार आपको परम‍िशन म‍िल गई तो आपको जन्‍नत जैसा नजारा यहां देखने को म‍िलेगा।

sikkim

म‍िजोरम (Mizoram)

भारत का म‍िजोरम भी अपने आप में बहुत खूबसूरत है। हालांक‍ि यहां जाने के ल‍िए भी आपको ILP की जरूरत होती है। ये राज्य सुरक्षा के मामलों में बहुत ही संवेदनशील है। इसके साथ बांग्‍लादेश की सीमा लगती है। आपको बता दें क‍ि नेचुरल ब्‍यूटी पसंद करने वालों के ल‍िए ये राज्‍य बेस्‍ट है। आप यहां पर वैटावंग फाल्‍स, लुगलेई, साईहा, आइजोल, रेइक, चंपई और मम‍ित जैसी जगहों को एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।

mizoram

लक्षद्वीप (Lakshadweep)

लक्षद्वीप को भारत का मालदीव कहा जाता है। ये जगह अपने सुंदर बीच और नेचुरल ब्‍यूटी के ल‍िए जानी जाती है। अगर आप लक्षद्वीप जाना चाहती हैं ताे आपको इनर लाइन परमिट (आईएलपी) या पुलिस वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ेगी। आपको बता दें क‍ि लक्षद्वीप समंदर के बीच बसे छोटे-छोटे द्वीपों का समूह है। इसे भारत के सबसे सुंदर आइलैंड्स में ग‍िना जाता है।

lakshadweep

यह भी पढ़ें- उदयपुर में करना चाहती हैं रॉयल वेड‍िंग, तो यहां जानें क‍ितना आ सकता है खर्च, सभी रस्‍में हो जाएंगी यादगार

लद्दाख (Leh-Ladakh)

शायद ही काेई होगा ज‍िसका लद्दाख घूमने का सपना नहीं होगा। ये सबसे खूबसूरत जगह है। अगर आप लद्दाख जा रही हैं तो नुबर वैली, पैंगोंग लेक, चांग थांग जैसी जगहों को एक्‍सप्‍लोर करने के लि‍ए आपको RAP या परमिशन लेने की जरूरत पड़ेगी। हर साल यहां बहुत सारे लोग इसकी खूबसूरती देखने आते हैं।

leh ladakh

तो अगर आप भी इन जगहों पर घूमने का प्‍लान बना रही हैं तो आपको पहले परम‍िशन लेना होगा। साथ ही अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI Generated

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।