Arunachal Pradesh Travel: जीरो वैली हुई पुरानी, अरुणाचल प्रदेश की यह वैली पर्यटकों की बन रही है पहली पसंद

Famous Valley In Arunachal Pradesh: देश का पूर्वी भाग फूलों का गुलदस्ता माना जाता है। देश के पूर्वोत्तर भारत में घूमने की बात होती है, तो कई सिक्किम से लेकर मेघालय और असम लेकर अरुणाचल प्रदेश का ही जिक्र करते हैं।
अरुणाचल प्रदेश में घूमने की बात होती है, तो कई पर्यटक सबसे पहले तवांग और जीरो वैली ही पहुंचते हैं। यह सच है कि इन जगहों की खूबसूरती पर्यटकों को खूब आकर्षित करती है, लेकिन अरुणाचल प्रदेश में ही स्थित अद्भुत और हसीन अनिनी वैली के बारे में शायद बहुत कम लोग ही जानते होंगे।
इस आर्टिकल में हम आपको अनिनी वैली की खासियत से लेकर खूबसूरती और आसपास में स्थित कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां घूमने के बाद जीरो वैली को भूल जाएंगे।
अरुणाचल में अनिनी वैली कहां है? (Where Is Anini Valley In Arunachal Pradesh)
अनिनी वैली की खूबसूरती और खासियत जानने से पहले आपको बता दें कि यह वैली अरुणाचल प्रदेश के दिबांग जिले में स्थित है। अनिनी वैली दिबांग घाटी का मुख्यालय भी है। यह दिबांग घाटी से कुछ ही किमी की दूरी पर स्थित है।
आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि अनिनी वैली अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से करीब 559 किमी दूर है। इसके अलावा, असम के डिब्रूगढ़ से करीब 383 किमी और तिनसुकिया से 335 किमी दूर स्थित है।
इसे भी पढ़ें: मई में नॉर्थ ईस्ट इंडिया की इन जगहों पर 20 डिग्री से भी कम रहता है तापमान, जल्दी से ट्रिप पर निकल जाएं
अनिनी वैली की खासियत (Why Anini Valley Is Famous)
अरुणाचल प्रदेश की हसीन वादियों में स्थित अनिनी वैली किसी अद्भुत और स्वर्ग से कम नहीं है। इस वैली को पूरे पूर्व भारत का छिपा हुआ रत्न माना जाता है। हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों से घिरी हुई अनिनी वैली प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग का काम करती है।
बादलों से ढके ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान, अल्पाइन के पेड़ और झील-झरने अनिनी वैली की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करते हैं। गर्मियों के दिनों में यहां का सुहावना मौसम सैलानियों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
सैलानियों के लिए क्यों खास है अनिनी वैली? (Anini Valley Is Famous For Traveller)
अनिनी वैली अपनी अपनी प्राकृतिक सुंदरता और सुहावने मौसम के चलते सैलानियों के बीच खूब लोकप्रिय है। यह वैली अपनी खूबसूरती के चलते कई पर्यटकों के बीच 'मिनी स्विट्जरलैंड' के नाम से भी प्रसिद्ध है। अनिनी वैली अक्सर धुंध में लिपटी हुई होती है।
अनिनी वैली, शांत और शुद्ध वातावरण के लिए भी प्रसिद्ध है। पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों से यहां पर्यटक सिर्फ और सिर्फ सुकून का पल बिताने के लिए पहुंचते हैं। आपको बता दें कि बर्फबारी में इस वैली की खूबसूरती चरम पर होती है।
अनिनी वैली के आसपास घूमने की जगहें (Best Places Near Anini Valley)
अनिनी वैली के आसपास में ऐसी कई हसीन और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर करने के बाद आप खुशी से झूम उठेंगे। इसके लिए सबसे पहले दिबांग घाटी जा सकते हैं। दिबांग घाटी अरुणाचल प्रदेश की एक मनमोहक जगह है।
अनिनी वैली ट्रिप में दिबांग घाटी एक्सप्लोर करने के बाद ड्री और मथुन नदियों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, अनिनी व्यू पॉइंट, बम्बू गांव और मिश्मी हिल्स जैसी शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या नेपाल की इन 4 अद्भुत और मनमोहक वैली का दीदार किया आपने? जीवन में एक बार जरूर पहुंचें
अनिनी वैली घूमने का बेस्ट समय (Best Time To Visit In Anini Valley)
अनिनी वैली का बेस्ट समय मई से लेकर सितंबर के बीच में माना जाता है, क्योंकि इस समय अनिनी वैली का मौसम एकदम सुहावना रहता है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के चलते अनिनी जाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, बारिश के समय लैंडस्लाइड का खतरा रहता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@travelsetu.com,anini-dibang-valley
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।