herzindagi
image

Christmas Long Weekend में घूमने का प्‍लान बना रही हैं? स‍िर्फ 15 हजार में इन खूबसूरत जगहों पर एंजॉय कर सकती हैं छुट्टियां

Long Weekend Travel Destination: हर साल क्रि‍समस और नए साल पर लोग घूमने की प्‍लान‍िंग करते ह‍ैं। इस बार तो क्र‍िसमस पर लॉन्‍ग वीकेंड भी पड़ रहा है। ऐसे में आप एक द‍िन की छुट्टी लेकर 4 द‍िन की ट्र‍िप प्‍लान कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप 15 हजार के बजट में घूम सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-12-24, 14:16 IST

क्र‍िसमस एक ऐसा फेस्‍ट‍िवल है जब लोग घूमने जाने की प्‍लान‍िंग करते हैं। इस बार तो क्र‍िसमस पर लॉन्‍ग वीकेंड पड़ रही है। बस आपको एक द‍िन यानी 26 द‍िसंबर की छुट्टी लेनी होगी और आप 4 द‍िन की ट्रि‍प प्‍लान कर सकती हैं। खास बात तो ये है क‍ि आप 15 हजार के बजट में एक अच्‍छी ट्र‍िप पर जा सकती हैं। आज हम आपको कुछ जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप दोस्‍तों या पार्टनर के साथ जा सकती हैं।

इसके ल‍िए आप आज यानी 24 दि‍संबर की शाम को न‍िकल सकती हैं। इससे आप क्र‍िसमस की सुबह से वीकेंड एंजॉय कर पाएंगी। आइए उन जगहों के बारे में जानते हैं-

धर्मशाला

ह‍िमाचल प्रदेश में बसा धर्मशाला एक ऐसी जगह ह‍ै ज‍िसे धरती का स्‍वर्ग कहा जाता है। यहां आपको घूमने के लि‍ए कई जगहें म‍िल जाएंगी। अगर आप क्र‍िसमस की छुट्टी किसी ह‍िल स्‍टेशन पर ब‍िताना चाहती हैं तो ये जगह एकदम परफेक्‍ट रहेगी। यहां आप 15 हजार से भी कम बजट में घूम सकती हैं।

jingle bells song history (2)

क‍िशनगढ़

राजस्‍थान का किशनगढ़ अपनी कला और इत‍िहास के लि‍ए पूरी दुन‍िया में मशहूर ह‍ै। आप अगर यहां जाने का सोच रही हैं तो क‍िलों के अलावा हमीर सागर जरूर देखने जाएं। इसके अलावा यहां पर ऐसे कई मंद‍िर हैं जहां जाकर आपकाे शांत‍ि म‍िलेगी।

यह भी पढ़ें- आख‍िर कहां है दुन‍िया का सबसे लंबा Christmas Tree? ऊंचाई इतनी क‍ि सजाने के लिए बुलानी पड़ती है क्रेन

मुंबई

क्र‍िसमस पर घूमने के ल‍िए ज्‍यादातर लोग गोवा जाते हैं, लेकिन आप चाहें तो मुंबई भी जा सकती हैं। यहां आप मरीन ड्राइव पर गोवा बीच वाली वाइब ले सकती हैं। इसके अलावा मुंबई के आसपास की जगहों जैसे लोनवाला, खंडाला, लवासा और पुणे को भी एक्‍सप्‍लोर कर सकती हैं।

christmas long weekend plan (2)

तवांग

अरुणाचल प्रदेश में बसा तवांग भी खूबसूरती की मि‍साल पेश करता है। यहां की नेचुरल ब्‍यूटी आपको अपना दीवाना बना देगी। खास बात तो ये है क‍ि आपको यहां पर बहुत ही शांत‍ि का एहसास होगा।

christmas long weekend plan (1)

स‍िक्‍क‍िम

क्रिसमस एंजॉय करने के ल‍िए सिक्किम भी जा सकती हैं। हालांक‍ि, इस मौके पर यहां आपको जबरदस्‍त भीड़ देखने काे म‍िल सकती है। ये जगह लॉन्‍ग वीकेंड के ल‍िए एकदम सही है।

कैसे प्लान करें ट्रिप?

अगर आप वाकई क्रिसमस ट्रिप की प्लानिंग कर रही हैं तो आपको स‍िर्फ एक द‍िन की छुट्टी लेनी पड़ेगी। शुक्रवार की छुट्टी लेकर आप लॉन्‍ग वीकेंड पर जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Christmas का गाना नहीं है आपका फेवरेट Jingle Bells, द‍िलचस्‍प है 168 साल पुराना इत‍िहास

तो अगर आप भी क्र‍िसमस पर पड़ रही लॉन्‍ग वीकेंड को एंजॉय करना चाहती हैं तो इन जगहों पर घूमने का प्‍लान बना सकती हैं। यहां आपको वाकई मजा आएगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।