अगर धर्मशाला में हैं तो उसके करीब इन बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर करना ना भूलें

हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्थित धर्मशाला एक बेहद ही खूबसूरत जगह है। यहां की पहाड़ियों से लेकर पहनावा और खानपान सब कुछ पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। यह दिल्ली से एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे माना गया है। लेकिन अगर आप छुट्टियों में धर्मशाला जा रही हैं और अपने हॉलिडे को एक्सटेंड करना चाहती हैं तो ऐसे में आप धर्मशाला के निकट भी कई बेहतरीन जगहों को देख सकती हैं। दरअसल, सिर्फ धर्मशाला में ही नहीं, बल्कि उसके आसपास के एरिया में भी देखने लायक कई बेहतरीन जगहें हैं, जहां पर हर सैलानी को जरूर जाना चाहिए। बीर से लेकर कांगड़ा फोर्ट आपकी यात्रा को अविस्मरणीय बनाएंगे। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको धर्मशाला के निकट घूमने की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो आपको एक अलग अनुभव प्रदान करेंगी-
कांगड़ा का किला

धर्मशाला के निकट ऐतिहासिक स्थानों में से एक, कांगड़ा किला घाटी के इतिहास का अवशेष है। यह किला 4 किमी में फैला है और इसकी संरचना में मंदिर, मस्जिद, महल और शाही द्वार हैं। इस किले के बारे में किंवदंतियों का उल्लेख महाभारत में भी किया गया है। पौराणिक उल्लेखों के अलावा, कांगड़ा किले पर ब्रिटिश शासकों द्वारा कब्जा किए जाने से पहले जहांगीर और महाराजा रणजीत सिंह के चहेतों द्वारा शासन किया गया था, जिन्होंने 1846 में सिख युद्ध की कमान संभाली थी। कई साल बाद, 1905 में कांगड़ा घाटी में एक विनाशकारी भूकंप आया, जिसमें किला तबाह हो गया। भले ही आज यह खंडहर है, लेकिन यह बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस किले की दूरी धर्मशाला से करीबन 21 किमी है। बता दें कि यह हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक है और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का एक हिस्सा है।
इसे ज़रूर पढ़ें- भारत में मौजूद दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान के बारे में जानिए
पालमपुर

पालमपुर एक छोटा-सा हिल स्टेशन है और धर्मशाला के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यह चाय के बागानों और देवदार के पेड़ों से घिरा हुआ है। पालमपुर में मौसम पूरे साल खुशनुमा रहता है। यह सर्दियों के दौरान बेहद ठंडा हो जाता है, फिर भी यह रोमांटिक है। आप यहां पर चाय के बागानों को देखने से लेकर यहां के खूबसूरत मंदिरों का दौरा कर सकती हैं। यहां का शांत वातावरण आपको एक अद्भुत खुशी प्रदान करेगा।
बीर

बीर भारत के सर्वश्रेष्ठ पैराग्लाइडिंग स्थलों में से एक है और यह धर्मशाला से करीबन 65 किमी की दूरी पर स्थित है। बीर बिलिंग में पैराग्लाइडिंग सिर्फ घरेलू ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित करती है। एंडवेचर पसंद करने वालों के लिए धर्मशाला के पास जाने के लिए यह सबसे अच्छे स्थानों में से एक है। पिछले कुछ वर्षों में, यह छोटा गाँव हिमाचल में एक प्रसिद्ध हिल स्टेशन बन कर उभरा है। आप यहां पर पैराग्लाइडिंग के अलावा, आप मछली पकड़ने जा सकती हैं, चाय-बाग की यात्रा कर सकती हैं, या बीर में आस-पास ट्रेकिंग भी की जा सकती है।
इसे ज़रूर पढ़ें-पहाड़ों, झरनों के बीच से गुजरते हुए ऊटी पहुंचती है ये ट्रेन, 114 साल पुराना है ये रेल रूट
चंबा

रावी नदी के तट पर स्थापित, चंबा, हिमाचल में सबसे अधिक पसंदीदा स्थानों में से एक है, जो धर्मशाला से करीबन 130 किमी की दूरी पर स्थित है। इस हिल स्टेशन में विभिन्न मंदिरों के साथ-साथ महल भी हैं जो देखने लायक हैं। यह हिल स्टेशन अपनी ऐतिहासिकता के लिए भी पसंद किया जाता है। दूसरी शताब्दी के दौरान, इस क्षेत्र पर कोलियन जनजाति का कब्जा था। चंबा निश्चित रूप से धर्मशाला के पास सबसे अच्छी जगहों में से एक है। यहां पर आप कलातोप वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में घूमने से लेकर ट्रेकिंग और नाव की सवारी जैसी चीजों का आनंद ले सकती हैं। इसके अलावा, आपको इस पहाड़ी शहर में खरीदारी का अच्छा अनुभव हो सकता है, क्योंकि इस क्षेत्र में कई बाजार हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik.com and travel websites
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।