जब भी बात होती है दुनिया के सबसे प्राचीन और सबसे बड़े किसी उद्यान के बारे में तो जिक्र होता है कि वो उद्यान भारत में नहीं बल्कि किसी विदेशी शहर में मौजूद होगा। लेकिन, ऐसा नहीं है। दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप माजुली द्वीप और दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान भारत ही मौजूद है और विश्व विख्यात भी है। जी हां, आपको जानकर ये हैरानी नहीं होना चाहिए कि किसी अन्य देश में नहीं बल्कि, भारत के नॉर्थ-ईस्ट राज्य मणिपुर में मौजूद है दुनिया का एकमात्र तैरता हुआ केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान। इस राष्ट्रीय उद्यान में घूमने के लिए हर साल देश से लेकर विदेशों तक के सैलानी लाखों की संख्या में आते हैं। खूबसूरत और इस अद्भुत उद्यान पर घूमने का सपना लगभग हर कोई देखता है। इस लेख में हम आपको इस उद्यान के बारे में विस्तार रूप से बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
लगभग 40 वर्ग मिलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ ये राष्ट्रीय उद्यान लोकतक झीलका एक प्रमुख हिस्सा है। तक़रीबन साल 1953 के आसपास इस पार्क को संगाई हिरण की रक्षा के के रूप में जाना जाता था। लेकिन, वर्ष 1966 में इसे राष्ट्रिय अभयारण्य के रूप में घोषित किया और कुछ वर्षों बाद इसका नाम केयबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यानघोषित कर दिया गया। हालांकि, राष्ट्रिय अभयारण्य घोषित करने से पहले लोग जानवरों का शिकार करते थे लेकिन, बाद में इस पर पावंदी लगा दी गई।
इसे भी पढ़ें:इम्फाल के इन 5 एडवेंचर्स और खूबसूरत डेस्टिनेशन्स पर आप बार-बार घूमना चाहेंगे
छोटे-छोटे टापू को मिलाकर एक अभयारण्य का निर्माण किया गया है। ये अभयारण्य इस्तना बड़ा था की कई बार इसे छोटा भी किया गया ताकि सही से जानवरों की देखभाल किया जा सके। कहा जाता है कि अभयारण्य की बनावट को देखने के लिए दुनिया भर में शोधकर्ताओं का आगमन लगा रहता है कि एक पार्क किस तरह पानी के बीचो-बीज मौजूद है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लोकतक झील/लोकटक झील विश्व की एकलौती ऐसी झील है जो तैरती हुई दिखाई देती है।
इस पार्क में एक से एक पशु-पक्षी देखने को मिलते हैं। इसमें ब्लैक ड्रोंगोस, जंगल क्रो, येलो हेडेड वैगेटल, जंगली सूअर, ब्रो एंटेलियर, कोबरा, पाइथन, एशियन रैट स्नेक और वाटर कोबरा सहित 1000 से भी अधिक पशु-पक्षी मौजूद है। वनस्पतियों की बात करें तो इस पार्क में लगभग 450 से अधिक किस्मों के ऑर्किड (एक तरह का फूल) और 100 से अधिक जलीय वनस्पतियों के लिए जाना जाता है।(दिल्ली के आसपास मौजूद वाइल्ड लाइफ सेंचुरी)
इसे भी पढ़ें:मणिपुर राज्य में घूमने की एक नहीं, कई खूबसूरत जगहें हैं मौजूद
इस राष्ट्रीय पार्क के अलावा आसपास घूमने के लिए एक से एक बेहतरीन जगहें हैं। कंगला फोर्ट, शहीद मीनार, मणिपुर जूलॉजिकल गार्डन आदि बेहतरीन और खूबसूरत जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां आप सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे के बीच कभी भी घूमने के लिए जा सकते हैं। इस उद्यान की यात्रा का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच का समय समझा जाता है।
यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@tosshub.com,cdn.s3waas.gov.in)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।