6 अगस्त को रात 8 बजे शुरू हो रहा है वैष्णो देवी का 10 हजार वाला टूर पैकेज, खाना होटल और ट्रेन की टिकट भी है शामिल

6 अगस्त से शुरू हो रहे इस टूर पैकेज के लिए आप ऑनलाइन पहले भी बुकिंग कर सकती हैं। बुकिंग की सुविधा खोल दी गई है। लोग घर बैठे वैष्णो देवी के इस सस्ते टूर पैकेज के लिए बुकिंग कर रह हैं। पैकेज से फैमिली के साथ भी सफर किया जा सकता है। लेकिन फैमिली पैकेज बुक करने वाले लोगों को ध्यान रखना होगा, IRCTC प्रति व्यक्ति पैकेज फीस लेता है। जितने लोग होंगे, उस हिसाब से फीस ली जाएगी। आज के इस आर्टिकल में हम आपको वैष्णो देवी के इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
दिल्ली से शुरू हो रहा पैकेज
- इस पैकेज की शुरुआत दिल्ली से 6 अगस्त से हो जाएगी। लेकिन बुकिंग आप अभी करवा सकती हैं।
- अगर आप 6 अगस्त के बाद सफर करना चाहती हैं, तो भी परेशान न हो, क्योंकि 6 अगस्त के बाद हर वीकडेज (Sunday to Thursday) को इससे यात्रा करवाई जाएगी।
- यह पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है। यानी 4 दिनों के इस सफर की पूरी जिम्मेदारी रेलवे की है।
- नई दिल्ली से रात 8:40 मिनट पर ट्रेन चलेगी।
- पैकेज में 3ac और 2ac कोच में टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- राम नगरी अयोध्या के दर्शन केवल 9000 में, ट्रेन-खाना और होटल सब पैकेज फीस में शामिल
पैकेज फीस
- अगर आप सस्ते में ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो ग्रुप के साथ यात्रा का प्लान बनाएं।
- क्योंकि अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 10770 रुपये है।
- दो लोगों के साथ सफर करती हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8100 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ सफर करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 6990 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 6320 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
इसे भी पढ़ें-8000 रुपये में वैष्णो देवी के दर्शन, एसी कोच में सफर और तीनों टाइम का खाना, IRCTC का यह टूर पैकेज देखा आपने?
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज में 3ac और 2ac कोच में टिकट बुक कर पाएंगी।
- ट्रेन में 2 रातें, कटरा के होटल में 1 रात का आवास मिलेगा।
- शेयरिंग आधार नॉन एसी वाहन में घूमने का मौका मिलेगा।
- ट्रेन में ऑन-बोर्ड खाना और मेनू के आधार पर ऑफ-बोर्ड खाना मिलेगा।
- होटल में एसी आवास मिलेगा।
- रास्ते में कंडोली मंदिर, रघुनाथ जी मंदिर, बागे बहू गार्डन भी घुमाया जाएगा।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।