राम नगरी अयोध्या के दर्शन केवल 9000 में, ट्रेन-खाना और होटल सब पैकेज फीस में शामिल

Ayodhya Tour Package: श्री राम मंदिर के बनने के बाद से ही हर दिन हजारों लोग द राम नगरी अयोध्या के दर्शन के लिए जा रहे हैं। लेकिन अभी भी ऐसे कई लोग हैं, जो मंदिर दर्शन के लिए अच्छे मौके का इंतजार कर रहे हैं। अगर आप भी मंदिर दर्शन के लिए जाना चाहते हैं तो अब आपके पास अच्छा मौका है। क्योंकि, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ऐसा अयोध्या टूर पैकेज लाइव किया है, जिसमें रहने-खाने से लेकर घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा भी मिल रही है। अगर आप अभी तक बजट की वजह से घूमने नहीं जा पाएं हैं, तो तुरंत टूर पैकेज बुक कर लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
अयोध्या श्री राम दर्शन टूर पैकेज (IRCTC Ayodhya Package)
- यह पैकेज 3 रात और 4 दिनों का है, जिसकी शुरुआत ऋषिकेश से हो रही है।
- पैकेज से आप 19 से यात्रा कर पाएंगे। पैकेज शुरु हो जाने के बाद आप हर गुरुवार और शुक्रवार टिकट बुक कर सकते हैं।
- पैकेज में ऋषिकेश से अयोध्या के लिए पहले ट्रेन की सुविधा मिलेगी। इसके बाद घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा।
- पैकेज का नाम SRI RAM LALLA DARSHAN AYODHYA है। पैकेज का नाम गूगल पर सर्च करके भी आपके इसके बारे में पढ़ सकते हैं।
- भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
इसे भी पढ़ें- 8000 रुपये में वैष्णो देवी के दर्शन, एसी कोच में सफर और तीनों टाइम का खाना, IRCTC का यह टूर पैकेज देखा आपने?
पैकेज फीस

- पैकेज में अकेले यात्रा करते हैं, तो 13880 रुपये देने होंगे।
- लेकिन अगर आप 2 लोगों के साथ यात्रा करते हैं, तो कॉम्बो ऑफर मिलेगा।
- 2 लोगों के साथ पैकेज फीस में प्रति व्यक्ति फीस 9950 रुपये है।
- 3 लोगों के साथ यात्रा करने प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 8850 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 7890 रुपये है।
इसे भी पढ़ें-Warmest Places In India: बच्चों के साथ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन जगहों पर जाने से बचें
पैकेज फीस में क्या सुविधाएं मिलेंगी

- 3 एसी में आपको आने-ताने की टिकट मिलेगी।
- अयोध्या में 1 रात के लिए होटल मिलेगा।
- ग्रुप के साथ घूमने के लिए गाड़ी की सुविधा मिल रही है।
- तय मेनू के आधार पर होटल में भोजन मिलेगा।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर पैकेज के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से दी गई है। ज्यादा जानकारी के लिए आप पैकेज के साथ दिए गए नंबर पर संपर्क करके भी पता कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप ऑनलाइन टिकट बुक नहीं करना चाहते हैं, तो रेलवे स्टेशन पर काउंटर पर जाकर भी बुकिंग कर सकते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।