CBSE Result 2025 आने के बाद सिंगल मदर्स बच्चों को इस टूर पैकेज से ले जा सकती हैं घुमाने, IRCTC रखेगा हर सुविधा का ध्यान

CBSE (बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन) ने 13 मई को कक्षा 12वीं और 10वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। रिजल्ट आने के बाद अब बच्चों के पास खुशियां मनाने का समय है, क्योंकि आगे क्लास के लिए एडमिशन प्रोसेस अभी शुरू नहीं हुआ है। ऐसे में सिंगल मदर्स बच्चों को कहीं घुमाने का प्लान बना सकती है। क्योंकि, इससे बच्चों का मनोबल बना रहता है। बच्चे का रिजल्ट चाहे अच्छा आया हो या बुरा, आपको बच्चों को मोटिवेट करने के लिए उनका साथ देना चाहिए। इससे बच्चों के साथ आपका रिश्ता भी अच्छा रहता है और वह अपना मनोबल गिराते नहीं। आज के इस आर्टिकल में हम आपक ऐसे टूर पैकेज के बारे में बताएंगे, जिससे आप आपको यात्रा की प्लानिंग की चिंता नहीं रहेगी। भारतीय रेलवे समय-समय पर यात्रियों के लिए अलग-अलग टूर पैकेज लेकर आता है, जो सफर आसान बना देता है।
हर शुक्रवार इस टूर पैकेज से जा सकते हैं घूमने
- इस पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से हो रही है।
- पैकेज में आपको आबू रोड, उदयपुर, जोधपुर और अजमेर घूमने का मौका मिलेगा।
- पैकेज की शुरुआत ट्रेन से होगी और घूमने के लिए आपको कैब मिलेगी, तो आपको शहर में घूमने के लिए गाड़ी की चिंता नहीं करनी होगी।
- पैकेज 7 रात और 8 दिनों का है। इसलिए आप पूरे 7 दिन तक इससे घूम पाएंगे।
- पैकेज का नाम CHANDIGARH TO RAJASTHAN है। आप नाम सर्च करके भी इसके बारे में पढ़ सकते हैं।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
पैकेज फीस
- पैकेज फीस में ध्यान रखें कि आपके साथ जितने बच्चे होंगे, उतने बच्चों के लिए फीस अलग लगेगी।
- 5 साल से कम बच्चों के लिए कोई फीस नहीं है, लेकिन अगर अलग से बैड लेना चाहती है, तो चार्ज देना होगा।
- पैकेज में 2 लोगों के साथ सफर कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 34,770 रुपये है। यह स्लीपर कोच से सफर करने का प्राइस है।
इसे भी पढ़ें- Uttar Pradesh की इन 5 लोकेशन पर समर वेकेशन में बच्चों को ले जा सकती हैं मां
पैकेज फीस में मिलने वाली सुविधाएं
- पैकेज फीस आपसे टिकट बुकिंग के साथ ही ले ली जाएगी।
- इसमें आपके आने-जाने की ट्रेन टिकट का खर्च शामिल होगा।
- घूमने के लिए कैब की सुविधा भी मिलेगी।
- खाने का खर्च भी इस पैकेज फीस में शामिल रहेगा।
- हालांकि, इसमें आपको केवल 5 दिन नाश्ता ही दिया जाएगा।
- इसके साथ ही 5 रात होटल में गुजारने का भी मौका मिलेगा।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइटसे टिकट बुकिंग का तरीकाआसान है।
इसे भी पढ़ें- चेन्नई से मात्र 6 हजार रुपये के अंदर कर आएंगी साईं बाबा के दर्शन, क्या आपने यह सस्ता टूर पैकेज देखा?
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, irctc official website
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।