अहमदाबाद से पोर्ट ब्लेयर के इस टूर पैकेज की सुविधाएं एक बार पढ़ लें यहां , फ्लाइट टिकट-होटल और घूमने के लिए गाड़ी भी दे रहा है IRCTC

अहमदाबाद जैसे बड़े शहर के लोगों को यहां अच्छा लगेगा। यह शहर की भाग-दौड़, धूल और ट्रैफिक से दूर एक बिल्कुल शांत और आरामदायक जगह है। यहां आप अपनों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी की भागदौड़ से दूर जाकर रिलैक्स कर सकती हैं।
Updated:- 2025-09-28, 12:02 IST
image

शांत, हरे-भरे और समुंदर के बीच बसे किसी शहर में घूमने का सपना देख रही हैं, तो अहमदाबाद वालों को पोर्ट ब्लेयर पसंद आएगा। भारतीय रेलवे आपके लिए टूर पैकेज की सुविधा लेकर आया है, जिसमें आपकी यात्रा की सभी जिम्मेदारियां रेलवे पर होगी। यह जगह सिर्फ छुट्टियों मनाने के लिए ही नहीं, बल्कि प्रकृति के करीब जाकर सुकून पाने के लिए बेस्ट है। यहां आप अपने परिवार या पार्टनर के साथ पानी में तैरना, समुद्र के किनारे चहल-पहल करना और सूर्यास्त के नजारे का आनंद लेने जा सकती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर पैकेज के बारे में सभी जानकारी विस्तार से देंगे। सुविधाओं को पढ़ने के बाद आप पैकेज बुक करने के बारे में सोच सकती हैं।

पोर्ट ब्लेयर टूर पैकेज

  • इस पैकेज के लिए टिकट अहमदाबाद से बुक कर पाएंगी आप।
  • पैकेज में आपको पोर्ट ब्लेयर / हैवलॉक / नील घूमने का मौका मिलेगा।
  • पैकेज की शुरुआत 2 अक्टूबर से हो रही है। इसके बाद आप 24 और 26 अक्टूबर को इसके लिए टिकट बुक कर सकती हैं।
  • पैकेज में आपको 6 रात और 7 दिनों का है।
  • पैकेज में आपको फ्लाइट से यात्रा करवाई जाएगी और घूमने के लिए बस की सुविधा मिलेगी।
  • पैकेज कोड WAA046A है।
  • पैकेज का नाम ANDAMAN WITH BARATANG ISLAND है।

irctc ahmedabad to port blair irctc tour package budget facilities and all details

पैकेज फीस

  • अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है, आपको 56,200 रुपये देने होंगे, लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
  • 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 36,500 रुपये है।
  • तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 36,200 रुपये है।
  • बच्चों के लिए पैकेज फीस 31,500 रुपये है।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं पढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
  • भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।

इसे भी पढे़ं- नवरात्रि में इस IRCTC टूर पैकेज से कर आएं नैना देवी के दर्शन, मात्र 20 हजार के अंदर टिकट से लेकर होटल तक हर सुविधा मिल रही है

irctc ahmedabad to port blair irctc tour package budget facilities and all detail

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

  • टेम्पो ट्रैवलर द्वारा पूरे सफर में घूमने का मौका मिलेगा।
  • फ्लाइट टिकट आने-जाने की, इस पैकेज फीस में शामिल होगा।
  • पैकेज में आप क्रूज में भी सफर कर पाएंगी।
  • पोर्ट ब्लेयर में 4 रातें, हैवलॉक में 1 रात, नील द्वीप में 1 रात के लिए होटल मिलेगा।
  • 6 दिन नाश्ता और 6 दिन रात्रि भोजन मिलेगा। लंच के लिए आपको अलग से पैसे देने होंगे।
  • आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।

इसे भी पढे़ं- अक्टूबर में घूमने वालों की हो गई मौज! IRCTC ले आया है 30 हजार में खाने-पीने और ट्रेन की टिकट के साथ इन जगहों पर घूमने का शानदार टूर पैकेज

irctc ahmedabad to port blair irctc tour package budget facilities

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।