नवरात्रि में इस IRCTC टूर पैकेज से कर आएं नैना देवी के दर्शन, मात्र 20 हजार के अंदर टिकट से लेकर होटल तक हर सुविधा मिल रही है

नवरात्रि में माता रानी के दर्शन के लिए टूर पैकेज की शुरुआत हो गई है। IRCTC ने ऐसे टूर पैकेज की शुरुआत चंडीगढ़ से की है, जिसमें आपको आस-पास के सभी मंदिरों में घुमाया जाएगा। इसके साथ ही आपको रहने के लिए अच्छे होटल की भी सुविधा भी दी जा रही है। नैना देवी पहली बार जाने वाले लोगों को ट्रिप प्लान करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए उनके लिए पैकेज से जाना फायदेमंद हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मंदिर दर्शन के टूर पैकेज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
नैना देवी टूर पैकेज
- इस पैकेज के लिए टिकट चंडीगढ़ से बुक कर पाएंगी आप।
- पैकेज की टिकट हर दिन बुक कर सकती हैं।
- पैकेज में आपको 5 रात और 5 दिनों का है।
- पैकेज में आपको चंडीगढ़ और नैना देवी घुमाया जाएगा।
- पैकेज में आपको कैब से यात्रा करवाई जाएगी।
- पैकेज कोड NCH06 है।
पैकेज फीस
- अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस ज्यादा है, आपको 35100 रुपये देने होंगे, लेकिन परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज आपके लिए फायदेमंद है।
- 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 19080 रुपये है।
- तीन लोगों के साथ यात्रा कर रहे हैं, तो प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 14585 रुपये है।
- बच्चों के लिए पैकेज फीस 10380 रुपये है।
- आईआरसीटीसी के टूर पैकेज में मिलने वाली सुविधाएंपढ़ने के बाद टिकट बुक करें।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
- कैब से लाने और ले जाने की सुविधा मिलेगी।
- एसी वाहन द्वारा सभी दर्शनीय स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी।
- होटल की सुविधा दी जाएगी।
- होटल में 4 दिन नाश्ता और 4 रात्रि भोजन मिलेगा।
- यात्रा बीमा शामिल है।
- भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
इसे भी पढे़ं- टूर पैकेज से घूम आएं लद्दाख, होटल-खाना और टिकट के साथ मिलेंगी ये सुविधाए
पैकेज में शामिल नहीं होंगी ये सुविधाएं
- कहीं घूमने के लिए प्रवेश शुल्क लगता है, तो अलग से पैसे देने होंगे।
- होटलों में किसी भी तरह की सुविधा लेने पर अलग से पैसे देने होंगे।
- लाइट एंड साउंड शो का टिकट भी अलग से लगेगा।
- किसी भी दिन दोपहर का भोजन नहीं मिलेगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।